हादसे के बाद जांच करने पहुंची पुलिस (फोटो नवभारत) 
यवतमाल

Yavamtal News: यवमताल की दाल मिल में बड़ा हादसा, लोहे का स्टोरेज गिरने से 3 मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक दाल मिल में काम के दौरान स्टील निर्मित भंडारण इकाई गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज वर्धा के अस्पताल में चल रहा है।

आकाश मसने

यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक दाल मिल में काम के दौरान स्टील निर्मित भंडारण इकाई गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को यवतमाल के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र स्थित मनोरमा जैन दाल मिल में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भंडारण इकाई टूटकर पांच श्रमिकों पर गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मारे गए श्रमिकों में से दो मध्य प्रदेश से थे, जबकि एक महाराष्ट्र के वर्धा जिले से था।

हादसे के बाद मिल में चीख-पुकार मच गई। साथी श्रमिकों और अन्य लोगों ने दबे हुए श्रमिकों को निकालने ने कोशिशें शुरू की। साथ पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्रमिकों को अन्य लोगों की मदद से अस्पातल पहुंचाया।

लोहारा परिसर में हुआ हादसा

लोहारा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी दाल मिल में 15 अप्रैल की शाम 6 बजे के करीब हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार लोहारा थाना क्षेत्र में एक दाल मिल चलायी जाती है। यहां के दाल मिल में शहर के अलावा बाहरी जिलों व राज्यों के मजदूर काम करते हैं। यहां पर शाम के समय दाल स्टॉक करने का लोहे का भारी भरकम स्टोरेज गिर गया।

इस हादसे में वर्धा निवासी सुपरवायजर भावेश कडवे, मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिले के रामपुर निवासी मुकेश कायले और सुरेश कायले की मौत हो गई। जबकि खंडवा निवासी करनसिंह धुर्वे व अन्य एक गंभीर रुप से घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है। मामले की जांच लोहारा पुलिस कर रही है।

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए थे। पुलिस ने आगे की जांच में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर है कि हादसे की वजह क्या थी। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसा का कारण क्या था।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते