यवतमाल नौकरी ठगी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

Yavatmal News: पटवारी की नौकरी का झांसा देकर युवक से 21 लाख की ठगी, संभाजीनगर से आरोपी गिरफ्तार

Yavatmal Job Fraud: यवतमाल में पटवारी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 21 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया है।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Crime News: बेरोजगारी का फायदा उठाकर ठगी करने वाले गिरोह ने स्पर्धा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक को पटवारी पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 21 लाख रुपये से ठग लिया। आरोपियों ने युवक को नकली नियुक्ति पत्र भी दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 21 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम बालासाहेब लक्ष्मणराव हरबक (51), निवासी संभाजीनगर है। इस मामले में तुलशीराम जाधव (48) यवतमाल, रमेश हाके (30) और अन्य 2 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। ठगी का शिकार युवक वैभव कृष्णा राठोड (30) निवासी बाजोरिया नगर ने मामले की शिकायत अवधुतवाडी थाने में दी है।

संभाजीनगर से आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों ने वैभव से कुल 21 लाख रुपये लिए। इसमें 10 लाख रुपये ऑनलाइन और 15 लाख रुपये नकद दिए गए थे। इनमें से 3।50 लाख रुपये वापस किए गए थे। पैसे देने के बाद भी जब नौकरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली तो वैभव को शक हुआ। बाद में मिले नियुक्ति पत्र की जांच करने पर वह फर्जी पाया गया और ठगी का खुलासा हुआ।

12.50 लाख नकद बरामद

मामले की जांच स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) को सौंपी गई। एलसीबी की टीम ने आरोपी का पता लगाते हुए संभाजीनगर पहुंचकर जाल बिछाया और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में चार अन्य आरोपियों की भी भूमिका सामने आई है, जिनकी तलाश जारी है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची