बजरंग दल कार्यकर्ता शेख सुल्तान हत्याकांड में क्षतिग्रस्त कार (सोर्स - फोईल फोटो) 
यवतमाल

Yavatmal Murder Case: गौवंश तस्करों का पीछा करने पर हुई हत्या, उमरखेड़ पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे 6 आरोपी

Bajrang Dal Activist Murder Case: उमरखेड़ के सुकली गांव में गोवंश तस्करों का पीछा करने वाले गोरक्षक गजानन सुरोशे की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

केतकी मोडक

Bajrang Dal Activist Murder Case Accused Arrested: यवतमाल जिले के उमरखेड़ तहसील के अंतर्गत आने वाले सुकली गांव में अवैध गोवंश तस्करों का पीछा कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता गजानन सुरोशे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस जघन्य अपराध के बाद से ही जिले सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया था।

पुलिस की विशेष टीमों ने अत्याधुनिक तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को महज 48 घंटे के भीतर धर-दबोचा है। इस खौफनाक वारदात के बाद से उमरखेड़ और महागांव क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसे देखते हुए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है।

पीछा करने पर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 23 मई की रात करीब 12 बजे के आसपास घटित हुई। बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता महागांव से उमरखेड़ की ओर अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे कुछ संदिग्ध वाहनों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान तस्करों ने तेजी से वाहन चलाते हुए कार्यकर्ताओं की मोटरसाइकिल को कट मारकर आगे निकलने का प्रयास किया। इसके बाद गजानन सुरोशे ने अपनी चारपहिया गाड़ी से तस्करों का पीछा करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि सुकली गांव के पास तस्करों के वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे वे आगे नहीं भाग सके। खुद को घिरता देख आरोपियों ने इकट्ठा होकर गजानन सुरोशे के वाहन पर बड़े-बड़े पत्थरों और लकड़ियों से प्राणघातक हमला कर दिया और उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए यवतमाल पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंत गायकवाड़ के सीधे मार्गदर्शन में जांच चक्र चलाया गया। थाना प्रभारी शंकर पांचाल सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी शेख सुल्तान शेख अल्लावली (27 वर्ष, निवासी सुकली, तहसील उमरखेड़) को गिरफ्तार कर लिया।

इसके साथ ही वारदात में शामिल अन्य सह-आरोपियों मोहम्मद परवेज मोहम्मद शफी (24), निरोद्दीन इकरोमोद्दीन काजी (30), शेख अजगर अहमद अब्दुल हमीद (28), नोमोदोद्दीन रियाजोद्दीन काजी (20) तथा मोहम्मद अरबाज मोहम्मद शफी (22, निवासी रहीमनगर, उमरखेड़) को भी दबोच लिया गया है।

फरार आरोपियों के लिए टीमें रवाना

पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस पूरी हिंसक वारदात में कुछ अन्य आरोपी भी सक्रिय रूप से शामिल थे जो वर्तमान में फरार चल रहे हैं। उनकी धरपकड़ के लिए उमरखेड़ और महागांव पुलिस स्टेशन स्तर पर चार विशेष दस्तों का गठन किया गया है।

इसके अलावा स्थानीय अपराध शाखा की अलग-अलग टीमें भी विभिन्न संदेहास्पद ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और मामले की आगे की वैधानिक व कानूनी जांच तेजी से जारी है।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?