प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
यवतमाल

उमरखेड़ पुलिस की छापेमार कार्रवाई में 80 किलो मांस जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

Illegal Cattle Slaughterhouse Raid: उमरखेड़ पुलिस ने नागापुर-रुपाला क्षेत्र में अवैध गोवंश वध का भंडाफोड़ करते हुए 80 किलो मांस जब्त किया है और मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

केतकी मोडक

Illegal Cattle Slaughterhouse Raid In Yavatmal: यवतमाल जिले के उमरखेड़ गांव कि पुलिस ने शनिवार को दोपहर नागापुर-रुपाला क्षेत्र स्थित तातारशा मदरसे के पास एक शेड पर छापा मारकर अवैध गोवंश वध के मामले का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। उमरखेड़  पुलिस ने घटनास्थल से 80 किलो गोमांस तथा वध में उपयोग किए जाने वाले हथियारों सहित कुल 31 हजार 900 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में एजाज अहमद शेख यूसुफ (रहीमनगर), मोहम्मद जहूर मोहम्मद यूसुफ (ताजपुरा वार्ड), शेख निसार शेख उस्मान (डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड) तथा हमीद खान नूर खान (तातारशा वार्ड) का समावेश है। वहीं फरार दो आरोपियों के खिलाफ पशु संरक्षण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गोपनीय सूचना पर पुलिस दल ने की घेराबंदी

उमरखेड़ पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि नागापुर-रुपाला क्षेत्र के एक शेड में गोवंशीय पशु का अवैध वध कर मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर उमरखेड़  पुलिस उपनिरीक्षक गणेश मुंढे, पुलिस उपनिरीक्षक सागर इंगले तथा उनके दल ने पंचों की उपस्थिति में तत्काल छापेमार कार्रवाई की। पुलिस वाहन को आते देख आरोपियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दो आरोपी भाग निकले, जबकि चार को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी में गोमांस और धारदार हथियार बरामद

शेड की तलाश के दौरान उमरखेड़ पुलिस को एक गोवंशीय पशु के वध के प्रमाण मिले। घटनास्थल से करीब 80 किलो गोमांस, एक कुल्हाड़ी, आठ सत्तूर, चाकू तथा अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 31 हजार 900 रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान पशु चिकित्सकीय अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। मांस के नमूने लेकर उन्हें रासायनिक विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई थानेदार शंकर पांचाल के मार्गदर्शन में जमादार जयकुमार राठोड़ तथा अंमलदार प्रफुल घुसे द्वारा की गई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा