Women Harassment Case (सोर्सः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

ब्राम्हणगांव में युवती से बदसलूकी के बाद भारी तनाव; पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को दबोचा

Woman Harasser Arrested: ब्राम्हणगांव में नौकरी पर आई युवती से छेड़छाड़ के बाद भारी तनाव फैल गया। पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

केतकी मोडक

Umarkhed Woman Harassment Case: निजी नौकरी के सिलसिले में अपनी सहकर्मी सहेली के साथ बाहरगांव आई एक युवती के साथ रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने, जातिसूचक शब्द कहने तथा विरोध करने पर उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना 21 मई को शाम 4 से 5:30 बजे के बीच ब्राम्हणगांव में घटी। पीड़िता की शिकायत पर उमरखेड़ पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका चचेरा भाई फरार होने में सफल रहा।

रास्ता रोककर की बदसलूकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी सहकर्मी युवती के साथ निजी कार्य से गांव आई थी और शाम करीब 4 बजे वापस लौटने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान शाम 5:30 बजे आरोपी अंबादास गोपाला मोहिते ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने जबरन उनकी दोपहिया वाहन की चाबी छीन ली और "तुम मुझसे शादी करो, हमारी जाति एक ही है" कहते हुए अश्लील भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता की सहेली का मोबाइल भी छीन लिया।

जवाब मांगने गए चाचा पर ईंट से हमला

इस बदसलूकी का पता चलने पर जब युवती के चाचा आरोपी के घर जवाब मांगने पहुंचे, तब विवाद और बढ़ गया। आरोपी के चचेरे भाई केशव मोहिते ने उन पर ईंट फेंककर जोरदार हमला कर दिया। यह हमला इतना भयानक था कि ईंट सीधे उनके नाक पर लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

गांव में फैला तनाव, पुलिस ने घर घेरकर किया गिरफ्तार

इस घटना की खबर फैलते ही ब्राम्हण गांव में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण हो गई। घटनास्थल पर देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। रात करीब 8 बजे तक गुस्साए लोग आरोपी के घर के बाहर डटे रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उमरखेड़ पुलिस स्टेशन की एपीआई सारिका राऊत ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया।

बिटरगांव थाना प्रभारी पांडुरंग शिंदे और उमरखेड़ डीबी स्क्वॉड के सागर इंगले अपनी टीमों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस बल ने सूझबूझ दिखाते हुए घर में छिपे मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरा आरोपी केशव मोहिते भीड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

वर्तमान में जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंतराव गायकवाड इस पूरे मामले की गहन आगे जांच कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO