Approved Members:दिग्रस नगर परिषद (सोर्सः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

स्वीकृत सदस्यों को लेकर दिग्रस में राजनीतिक हलचल तेज, 12 जनवरी को चुना जाएगा उपाध्यक्ष

Approved Members: दिग्रस नगर परिषद में स्वीकृत सदस्यों के चयन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 12 जनवरी को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होने वाला है।

आंचल लोखंडे

Digras Municipal Council: दिग्रस नगर परिषद में स्वीकृत (नामनिर्देशित) सदस्यों की संख्या और उनके चयन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नगर परिषद में कुल सदस्यों और नगराध्यक्ष पद के समीकरण को देखते हुए स्वीकृत सदस्यों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है।

इसी कारण विभिन्न राजनीतिक दलों में गणित बिठाने की कवायद जोर पकड़ रही है। नगर परिषद में कुल सदस्यों की संख्या के अनुपात में स्वीकृत सदस्यों की संख्या तय की जाती है। गणितीय सूत्र के अनुसार:

यदि 16 गट (वार्ड) हों - 4 स्वीकृत सदस्य

  • 17 गट- 5 सदस्य
  • 18 गट -5 सदस्य
  • 19 गट- 5 सदस्य
  • 20 गट-6 सदस्य
  • 21 गट - 6 सदस्य
  • 22 गट -6 सदस्य

स्वीकृत सदस्यों की संख्या निर्धारित

इसी गणना के आधार पर नगर परिषद में स्वीकृत सदस्यों की संख्या निर्धारित की जाएगी। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार स्वीकृत सदस्यों में शिवसेना की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। संभावित नामों में संजय कुंकड़ी, राहुल शिंदे, दीपक कोठारी, तस्लीम पेडेवले, मतीन लाला और आदिल नगपुरे शामिल हैं। वहीं उबाठा की ओर से संभावित सदस्य अजिंक्य मात्रे, रवींद्र अरगड़े, विक्रम अटल मकसूद और संजीवनी कोल्से बताए जा रहे हैं।

चुनाव परिणाम से स्थिति होगी स्पष्ट

इस बीच 12 जनवरी को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होने जा रहा है। उपाध्यक्ष पद को लेकर भी राजनीतिक हलचल चरम पर है। शिवसेना शिंदे गुट की ओर से नूर मोहम्मद खान (हाजी गुलाब खान), डॉ. संजय बग और सचिन बांगिनवार के नाम चर्चा में हैं। उपाध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम से नगर परिषद में सत्ता संतुलन और भी स्पष्ट होने की संभावना है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट