चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
यवतमाल

बिहार के नतीजों का महाराष्ट्र पर होगा असर, NDA की जीत पर बोले उद्योग और राजनीति के बड़े चेहरे?

Maharashtra municipal predictions: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-राजद गठबंधन की शानदार जीत पर यवतमाल के उद्योगपतियों, नेताओं और नागरिकों ने कहा कि महाराष्ट्र चुनावों पर इसका असर पड़ेगा।

प्रिया जैस

BJP NDA Victory: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा समेत गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। जिले के नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि इस नतीजे का महाराष्ट्र में नगरपालिका और जिला परिषद चुनावों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को मतगणना हुई।

इसमें सुबह से ही भाजपा और नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। वहीं तेजस्वी यादव और कांग्रेस उम्मीदवार अंत तक पिछड़ते रहे। दोपहर तक पूरे नतीजे स्पष्ट हो गए और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व का करिश्मा दिखा। राजद और भाजपा ने शानदार जीत हासिल की।

डबल इंजिन सरकार की जीत

बिहार की जनता ने मोदीजी और नीतीश कुमार के विकास मॉडल को स्वीकार कर लिया है। साथ ही, इस नतीजे ने दिखा दिया है कि सत्ता विरोधी लहर जैसी कोई बात नहीं है। महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों में भी लोग विकास मॉडल को स्वीकार करेंगे। - नितिन श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, रेमंड कंपनी

कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लायी

बिहार की जीत मोदीजी के नेतृत्व की जीत है। यह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की भी जीत है। महाराष्ट्र के सभी चुनावों में हमें इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कांग्रेस द्वारा रची गई दोहरे मतदाता और ईवीएम की झूठी कहानी बिहार में काम नहीं आई। यह महाराष्ट्र में भी नहीं चलेगी। - नितिन भूतड़ा, भाजपा के जिला संपर्क प्रमुख

सब का साथ सब का विकास के परिणाम

यह जमीनी स्तर पर लोगों के लिए किए गए जनोन्मुखी और विकासपूरक कार्यों का परिणाम है। पंडित दीनदयाल के अंत्योदय विचार की जीत हुई है। बिहार की जनता जंगलराज नहीं चाहती। उन्होंने नतीजों के जरिए यह दिखा दिया। महाराष्ट्र की जनता भी विकास को प्राथमिकता देगी।

- प्रा. प्रवीण प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष

बिहार की जनता ने सुशासन को चुना

बिहार की जीत जात पात से उठकर, मतदाता जागरूक हुआ, बिहार की उन्नति कोन से विचार की पार्टी कर सकती समज गया। गलत भ्रम फैलनेवालो से सावधान हुआ और जाति से उठकर जागरूक हुआ। जंगलराज को नकार दिया। सुशासन कोन अच्छे ढंग से दे सकता समझ गया। अच्छा प्रशासन कोन पार्टी दे सकती का विचार हुआ। - अजय मुंदडा, सामाजिक कार्यकर्ता

महिलाओं ने स्पष्ट की जीत

बिहार में बंपर वोटो से चुनकर आने वाली भाजपा को महिलाओं मतदाताओं का सहयोग मिला। भाजपा के कार्यों को देखते हुए वहा की जनता ने भाजपा समेत एनडीए पर पूरा विश्वास दिखाया है। भाजपा सरकार के कार्यों पर मतदाताओं ने मुहर लगा दी।

- दीपक परिहार, जिला भाजपा महामंत्री, पुसद

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी