मृतक महादेव मुंडे व पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे (सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Beed News: महादेव मुंडे हत्याकांड में आया नया मोड़, CID जांच की मांग को लेकर पत्नी ने शुरू की भूख हड़ताल

महाराष्ट्र के बीड जिले के परली शहर में मारे गए व्यापारी महादेव मुंडे की पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे ने सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी और उन्होंने अपने पति की हत्या के मामले की जांच सीआईडी को सौंपने की मांग की।

आकाश मसने

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिला इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद से बीड जिले के नाम हत्याओं और अपराधों के लिए जाना जाने लगा है। बीड के परली शहर में 21 अक्टूबर 2023 को व्यापारी महादेव मुंडे का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, हालांकि इस मामले में हाल ही में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

अब परली शहर में मारे गए व्यापारी महादेव मुंडे की पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे ने सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी और उन्होंने अपने पति की हत्या के मामले की जांच अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपने की मांग की।

मारे गए व्यापारी की पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भूख हड़ताल हमारा आखिरी विकल्प है। हम चाहते हैं कि मामला अपराध जांच विभाग (CID) को सौंप दिया जाए और एक विशेष टीम गठित की जाए।

सुरेश धस ने किया था हड़ताल खत्म करने का अनुरोध

ज्ञानेश्वरी मुंडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश धस ने अनुरोध किया था कि हम हड़ताल स्थगित कर दें और मामले की ताजा जानकारी का इंतजार करते रहे, लेकिन जब कोई नतीजा नहीं निकला तो हमने भूख हड़ताल करने का फैसला किया।

'जांच अधिकारी 10 दिन से छुट्टी पर है'

ज्ञानेश्वरी मुंडे दावा किया कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी 10 दिन से छुट्टी पर हैं और किसी ने भी जांच के बारे में कोई विवरण साझा नहीं किया है। उन्होंने ने कहा कि हम कब तक इंतजार करें, 18 महीने बीत चुके हैं। जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता तब तक हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सरपंच संतोष देशमुख की भी हुई थी हत्या

पिछले कुछ महीनों में बीड़ जिला सुर्खियों में रहा है। मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के बाद खासतौर से यह क्षेत्र सुर्खियों में है। संतोष देशमुख का 9 दिसंबर 2024 को अपहरण किया गया और प्रताड़ित करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?