Washim Rabi crops 
वाशिम

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, वाशिम में रबी फसलों पर ढाया कहर

वाशिम जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है। 22 गाँवों में 120 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई।

महाराष्ट्र डेस्क

Washim News: पिछले तीन दिनों से जिले में कमअधिक प्रमाण में हो रही बेमौसम बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है.

19 मार्च की दोपहर के बाद जिले के कई भागों में तेज हवा और बारिश हुई, वहीं 20 मार्च को वाशिम और मानोरा तालुका में इसका अधिक प्रभाव देखा गया. मानोरा तहसील के शहर और आसपास के क्षेत्रों में ओले गिरने और तेज हवा चलने से रबी सीजन की कटाई पर आई गेहूँ की फसल को बड़ा नुकसान हुआ.

इसके अलावा प्याज, हल्दी, चिया, तिल, आम और सब्जियों के साथ फल बागानों को भी क्षति पहुँची. कई जगहों पर तेज हवा के कारण खड़ी फसलें गिर गईं. मौसम विभाग नागपुर प्रादेशिक केंद्र के अनुमान के अनुसार जिले में बेमौसम बारिश की स्थिति बनी थी.

19 और 20 मार्च को हुई बारिश से वाशिम और मानोरा तालुका में सर्वाधिक नुकसान होने का प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है. इसके अलावा मालेगांव, कारंजा, मंगरुलपीर और रिसोड तालुका के कुछ भागों में भी तेज हवा और बारिश हुई.अचानक हुई इस बारिश से किसानों में चिंता का माहौल है और पीड़ित किसानों के खेतों का तुरंत पंचनामा कर सहायता देने की मांग जोर पकड़ रही है.

22 गाँवों की 120 हेक्टेयर फसल प्रभावित 19 मार्च को हुई बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि से जिले के 22 गाँवों में लगभग 120 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है.वाशिम तालुका के 21 गाँवों में 216 किसानों की 119.12 हेक्टेयर पर गेहूँ, तिल, प्याज, चना, चिया, आम और सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है. रिसोड तालुका के एक गाँव में आम बागानों को क्षति पहुँची है. 20 मार्च को भी तेज हवा और बारिश रही. प्रशासन द्वारा पंचनामा और प्राथमिक रिपोर्ट का संकलन शुरू कर दिया गया है.

मंच शुद्धिकरण पर भड़के खरगे, संसद में पूछा- क्या लोकतंत्र में ऐसा अपमान जायज है? नड्डा ने दिया जांच का भरोसा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मॉनसून सत्र खत्म, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कांग्रेस ने स्पीकर की चाय का किया बहिष्कार

कैब बुकिंग में टिप का खेल खत्म! ओला-उबर को मिला बड़ा झटका, अब बुकिंग से पहले नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO