वाशिम में भूकंप (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
वाशिम

हिंगोली में पुष्टि, वाशिम में इनकार! भूकंप के झटकों ने बढ़ाई चिंता, जानें क्या कह रहा है आपदा विभाग

Earthquake Washim: महाराष्ट्र के हिंगोली, वाशिम और यवतमाल में भूकंप के झटके। 4.7 तीव्रता दर्ज, चिरली गांव था केंद्र। वाशिम प्रशासन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की, पर लोगों में दहशत।

प्रिया जैस

Earthquake Washim Disaster Management: शनिवार सुबह वाशिम जिले के रिसोड और वाशिम तहसील के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने की चर्चा पूरे शहर में जोर पकड़ गई। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सुबह 8:30 से 8:45 बजे के बीच हल्की कंपन जैसी स्थिति बनी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंगोली और यवतमाल जिलों के साथ वाशिम (Washim) जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इस भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई। रिसोड तहसील के रिठद ग्राम क्षेत्र में भी हल्के झटके महसूस किए गए। कई लोगों ने दावा किया कि वाशिम शहर के कुछ हिस्सों में भी कंपन महसूस हुआ। हालांकि, जिला आपदा विभाग ने स्पष्ट किया कि वाशिम (Washim) जिले में भूकंप जैसी कोई स्थिति दर्ज नहीं हुई है।

वाशिम विभाग ने नहीं की पुष्टि

विभाग ने कहा कि जिले में कहीं भी भूकंप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वाशिम से सटे हिंगोली और यवतमाल जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घरों से बाहर निकल आए। शनिवार को पूरे शहर में भूकंप को लेकर चर्चा बनी रही, लेकिन प्रशासन ने इस बाबत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

उमरखेड़ क्षेत्रों में चर्चा तेज

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को सुबह 8:45 बजे 23 सेकंड पर हिंगोली जिले के चिरली गांव के पास 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। शहर के कुछ हिस्सों के साथ-साथ मुलावा क्षेत्र में भी इन झटकों को महसूस किया गया। हिंगोली जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, भूकंप मापक केंद्र में इस झटके की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई है।

उमरखेड शहर तथा मुलावा के कुछ क्षेत्रों में जमीन के अंदर से आवाज आने और हल्के झटके महसूस होने की बात स्थानीय नागरिकों द्वारा कही जा रही है। जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। हिंगोली जिला प्रशासन की ओर से भूकंप की पुष्टि होने के बाद नागरिकों में डर और चिंता का वातावरण बना हुआ है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग