चंद्रपुर से आरोपी गिरफ्तार (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

Wardha News: चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, चंद्रपुर से आरोपी गिरफ्तार; लाखों के आभूषण बरामद

Wardha Theft Accused Arrested: वर्धा में चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर अतुल विकास राणा को चंद्रपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 3.56 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए गए।

आंचल लोखंडे

House Burglary In Wardha: स्थानीय अपराध शाखा ने वर्धा शहर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को चंद्रपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने की चेन और काले-पीले मोतियों वाली पोथ सहित कुल 3 लाख 56 हजार रुपये कीमत का माल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को स्नेहल नगर निवासी रविंद्र पांडुरंग भगत ने वर्धा शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के समय भगत बाहरगांव गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे घर पर मौजूद थे।

9 जुलाई की रात परिवार सामने के पक्के निर्माण वाले हॉल में सोया था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने घर के पीछे टीन शेड में रखी अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी सहित करीब 2 लाख 57 हजार रुपये का माल चोरी कर लिया था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। स्थानीय अपराध शाखा ने समानांतर जांच करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान अतुल विकास राणा (28) निवासी बंगाली कैंप, चंद्रपुर के रूप में मुखबिर की सूचना से हुई।

चंद्रपुर से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 17 अगस्त को उसे चंद्रपुर के गिरिनार चौक से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वर्धा में अपने साथी रुशेष उर्फ कोबरा आत्राम, निवासी विसापुर, जिला चंद्रपुर के साथ घरफोड़़ी करने की बात स्वीकार की। कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, एएसपी सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में एलसीबी पीआई विनोद चौधरी, उपनिरीक्षक राहुल इटेकार, पुलिस कर्मी सचिन इंगोले, भूषण निघोट, धर्मेद्र अकाली, विक्रम काळमेघ, अमोल नगराळे, मंगेष चावरे, अरविंद इंगोले, राहुल अधवाल, रितेश गेटमे ने अंजाम दिया़

दोनों ने आपस में बांट ली नकदी

आरोपी ने बताया कि चोरी में मिले नकदी दोनों ने आपस में बांट ली थी, जबकि सोने का गोफ और पोथ उसने अपने पास रखी थी। अंगूठी और कान के आभूषण उसने अपने साथी को दे दिए थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके मित्र अर्थव रामटेके, निवासी पंचशील चौक, जठपुरा, चंद्रपुर के कब्जे से सोने का एक चेन और अन्य आभूषण बरामद किया़ आरोपी अतुल राणा को आगे की जांच के लिए वर्धा शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची