वर्धा नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा की 4 नगर परिषदों में महिला नगराध्यक्ष के लिए आरक्षित, एक में पिछड़ा वर्ग को मौका

Wardha News: वर्धा जिले की छह नगरपालिकाओं में से चार पर इस बार महिला नगराध्यक्ष होंगी। वर्धा में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण तय हुआ। नगर पंचायतों में भी आरक्षण घोषित, राजनीतिक हलचल तेज।

आकाश मसने

Wardha Political Updates: महाराष्ट्र में स्थानीय इकाई चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सरकार व प्रशासनिक स्तर पर प्रभाग रचना से लेकर आरक्षण की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसी तर्ज पर सोमवार, 6 अक्टूबर को राज्य की नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की घोषणा हुई है। इसमें वर्धा जिले की 6 में से 4 नगर परिषदों में महिला राज होगा।

जिले का मुख्यालय कही जाने वाली वर्धा नगर पालिका में अध्यक्ष पद इस बार नागरिकों के पिछड़ा प्रवर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इससे अनेक इच्छुकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं, हिंगनघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद खुला प्रवर्ग (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है। परिणामस्वरूप यहां इच्छुक पुरुषों में मायूसी देखी गई।

आर्वी व सिंदी रेलवे नगर पालिका अध्यक्ष पद भी खुला प्रवर्ग (महिला) के लिए आरक्षित हुआ है। पुलगांव में नामाप्र महिला के लिए आरक्षण तय किया गया है। वहीं, देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद ओपन के लिए घोषित हुआ है।

सभी छह नगर पालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण आते ही इच्छुकों में कहीं खुशी तो कहीं गम की स्थिति देखने मिली है। वहीं, 8 अक्टूबर को नगर पालिका के प्रभाग आरक्षण के लिए भी ड्रॉ खोला जाएगा। इस ओर भी सभी की नजरें टिकी हैं।

राजनीतिक दलों ने शुरू की तैयारी

स्थानीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण आते ही सभी दल अपने समीकरण जुटाने में लग गए हैं। आगामी दिनों में चुनाव की तैयारी और अधिक जोर पकड़ेगी। अध्यक्ष पद के लिए हमें ही पार्टी की टिकट मिले, इस होड़ में जनप्रतिनिधि जुट गए हैं। कुछ निर्दलीय भी सक्रिय हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण

नगर पालिकाओं के साथ-साथ नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण घोषित हुआ है। वर्तमान में जिले की चारों नगर पंचायतों में जनप्रतिनिधि कार्यरत हैं। सरकार द्वारा घोषित आरक्षण के अनुसार, सेलू नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति, कारंजा-घाडगे नगर पंचायत अध्यक्ष पद खुला प्रवर्ग, आष्टी-शहीद नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला (पिछड़ा वर्ग) और समुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला (अनुसूचित जनजाति) के लिए आरक्षित किया गया है।

वर्धा की नगर परिषदों में आरक्षण की स्थिति

क्रमांक नगर परिषद (नप) नगराध्यक्ष पद का आरक्षण वर्ग
1 वर्धा पिछड़ा वर्ग (Backward Class)
2 पुलगांव नामाप्र (महिला)
3 आर्वी खुला (महिला)
4 देवली ओपन कैटगरी
5 सिंदी रेलवे खुला (महिला)
6 हिंगनघाट खुला (महिला)

वर्धा जिले की नगर पंचायतों में आरक्षण

क्रमांक नगर पंचायत (नपं) अध्यक्ष पद का आरक्षण वर्ग
1 सेलू अनुसूचित जनजाति
2 आष्टी पिछड़ा वर्ग (महिला)
3 कारंजा खुला प्रवर्ग
4 समुद्रपुर अनुसूचित जनजाति (महिला)

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर