वर्धा जिलाधिकारी वान्मधी सी. (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व अभियान के तहत वर्धा में समाधान शिविर: नागरिकों से लाभ उठाने की अपील

Wardha News: वर्धा जिलाधिकारी वान्मथी सी. ने 'महाराजस्व अभियान' के तहत समाधान शिविरों की घोषणा की है। 7 मार्च से शुरू होने वाले इन शिविरों में सातबारा, प्रमाण-पत्र और आवास पट्टे जैसी सेवाएं मिलेंगी।

रूपम सिंह

Revenue Department Government Schemes Maharashtra: वर्धा जिले में सरकारी योजना व नए नियमों के बारे में आम जनता तक जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें लाभ देने के उद्देश्य से छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान अंतर्गत समाधान शिविर लिया जा रहा है। उक्त शिविर को व्यापक रुप देना है।

साथ ही आम जनता ने इस शिविर का लाभ उठाने की अपील जिलाधिकारी वान्मथी सी। ने की है। गुरुवार, 5 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में आयोजित पत्र परिषद में जिलाधिकारी बोल रही थी।

उन्होंने बताया कि, शासन निर्णय के अनुसार इस शिविर के प्रथम चरण पर वर्धा जिले में अमल करना है। इसके माध्यम से सरकार के राजस्व विभाग की सुधारित योजना, उपक्रम व प्रशिक्षण शिविर का लाभ लेने, शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की सभी जनता, किसान, महिला व विद्यार्थी को केंद्रस्थान पर रखकर विविध सेवा शिविरों की जगहों पर दी जाएगी।

इसमें प्रमुखता से सातबारा, सामाजिक अर्थसहायक योजना का लाभ, तुकडाबंदी कानून विरुध्द हुए व्यवहार के नियमन, विविध प्रमाणपत्रों का वितरण, पगडंडी मार्ग, सभी के लिए मकान अंतर्गत आवास के लिए पट्टे वितरीत, प्रलंबित फेरफार का निपटारा आदि सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। इसी के जरीए सरकार ने राजस्व विभाग में लिये गए नए निर्णय व सुधारों की जानकारी दी जाएगी।

शिविर में आमजनता को सुविधा हो इसलिए हेल्प डेस्क तथा एक खिड़की योजना चलायी जाएगी, ऐसा भी वान्मथी सी. ने बताया। उक्त शिविर 7 व 14 मार्च, 10 व 17 अप्रैल तथा 8 व 15 मई को लिया जाएगा। तहसीलस्तर से नियोजन कर मंडल स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा, ऐसा भी कहा गया।

नागरिकों से की गई लाभ उठाने की अपील

सरकार के इस उपक्रम का उद्देश्य राजस्व प्रशासन अधिक जनभिमुख, कार्यक्षम व गतिमान करने का है। वर्धा जिले के सभी नागरिकों ने इस अवसर का लाभ उठाने की अपील जिलाधिकारी वान्मधी सी. ने इस अवसर पर की। पत्रकार परिषद में निवासी उपजिलाधिकारी संजीव जाधवर, उपविभागीय अधिकारी दिपक कारंडे, उपजिलाधिकारी रमा जोशी, डीआईओ मंगेश वरकड उपस्थित थे।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर