प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में दर्दनाक हादसा: सहेली के घर पढ़ाई करने गई 13 वर्षीय छात्रा की करंट लगने से मौत

Electric Shock Death: वर्धा के नालवाड़ी में सहेली के घर पढ़ाई करने गई 7वीं की छात्रा आरोही रामटेके की बिजली का झटका लगने से मौत। EV चार्जिंग पॉइंट के संपर्क में आने से हुआ हादसा। शहर में शोक की लहर।

रूपम सिंह

Wardha Student Death News: वर्धा से एक अत्यंत दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खेलकूद और पढ़ाई की उम्र में 13 वर्षीय बालिका की बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शहर से सटे नालवाड़ी परिसर के गजानन अपार्टमेंट में हुआ, जिसके बाद पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई है। मृतक बालिका की पहचान आरोही तथागत रामटेके (13) के रूप में हुई है। वह शहर के स्कूल ऑफ ब्रीलिअंट की सातवीं कक्षा की छात्रा थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी को दोपहर लगभग 2.30 से 3 बजे के बीच आरोही अपनी सहेली के घर पढ़ाई करने गई थी। इसी दौरान वह बाथरूम में गईं, जहां स्विच बोर्ड में एक इलेक्ट्रक वाहन चार्जिंग के लिए लगाया गया था। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, स्विच बोर्ड में इलेट्रिक गाड़ी का प्लग लगा होने के कारण उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।

जैसे ही आरोही का संपर्क बोर्ड से हुआ, उसे जोरदार बिजली का झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे तुरंत सावंगी मेघे के अस्पताल में रेफर किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद शाम करीब 6 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार व रिश्तेदार गहरे सदमे में

एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन, रिश्तेदार और स्कूल के स्टाफ व दोस्त गहरे सदमे में हैं। गुरुवार को स्कूल को अवकाश घोषित किया गया। वर्धा क्षेत्र में हर ओर शोक और संवेदना का माहौल है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू बिजली उपकरणों और इलेट्रिक वाहनों की चार्जिंग के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास