Wardha Ambedkar Krishi Swavalamban Yojana( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
वर्धा

वर्धा में 1170 किसानों को सिंचाई सुविधा, दो योजनाओं से बढ़ी खेती की ताकत; किसानों को लाखों का अनुदान

Wardha Farmers Scheme: वर्धा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन व बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना से 3 वर्षों में 1170 किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिली। कुआं निर्माण के लिए 4 लाख तक अनुदान।

अंकिता पटेल

Wardha Ambedkar Krishi Swavalamban Yojana: वर्धा किसानों की आय में वृद्धि और खेतों में स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें 'डॉ. बाबासाहब अआंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना' तथा 'बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना' का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इन योजनाओं के कारण अनेक किसानों के खेत सिंचित हो रहे हैं। वर्धा जिला परिषद के कृषि विभाग द्वारा इन दोनों योजनाओं को लागू किया जा रहा है। अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए 'डॉ. बाबासाहब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना तथा आदिवासी किसानों के लिए 'बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना' चलाई जा रही है।

पिछले तीन वर्षों में जिले के कुल 1.170 किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिला है, जिससे उन्हें स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकी है। वर्ष 2023-24 में दोनों योजनाओं के तहत कुल 597 किसानों को लाभान्वित किया गया। वर्ष 2024-25 में 433 किसानों को लाभ मिला, जबकि वर्ष 2025-26 के लिए 140 किसानों को पात्र घोषित किया गया है।

नई कुओं के लिए 4 लाख तक अनुदान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना के तहत नवबौद्ध एवं अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को नई कुआं निर्माण के लिए 4 लाख रुपये तथा पुराने कुएं की मरम्मत के लिए 1 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है।

इसी प्रकार बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना के अंतर्गत आदिवासी किसानों को नई कुआं निमर्माण के लिए 4 लाख रुपये और मरम्मत के लिए 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।

लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

वर्धा जिला परिषद के कृषि विकास अधिकारी शिवा जाधव ने बताया कि इच्छुक किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

पंचायत समिति के कृषि विभाग में आने वाले किसानों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। पात्र किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।

जिले में वर्षवार लाभार्थियों की संख्या

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना

  • 21023-24 426 किसान
  • 2024-25 276 किसान
  • 2025-26: 86 किसान
  • बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना
  • 2023-24: 171 किसान
  • 2024-25 157 किसान
  • 2025-26: 54 किसान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला