वर्धा न्यूज 
वर्धा

वर्धा जिले को 226 करोड़ रुपए की सहायता, 1.27 लाख किसानों के खातों में जमा हुए 122 करोड़ रुपए

Wardha Farmers: वर्धा जिले में जून से सितंबर चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के नुकसान हुआ। इन प्रभावित किसानों को सहायता के रूप में 226 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है।

प्रिया जैस

Wardha News: वर्धा जिले में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। मुआवजे के रूप में अब तक 1 लाख 27 हजार किसानों के खातों में 122 करोड़ 26 लाख रुपये जमा किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने शेष राशि वितरण का कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जिले का औसत वर्षा मान 874.05 मिमी है, जबकि इस वर्ष लगातार हुई बारिश के कारण 1015.03 मिमी वर्षा हुई, जो औसत से 116.1% अधिक है, इस वजह से फसलें, मकान, तबेले, जान माल का बड़ा नुकसान हुआ। नुकसान का पंचनामा कर शासन स्तर पर निधि की मांग की गई थी। जिले में जून-जुलाई में अतिवृष्टि और बाढ़ से 3,679 किसानों की 2,744 हेक्टेयर फसलों का नुकसान हुआ।

किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त

इसके लिए 2 करोड़ 33 लाख 57 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई, जिसमें से 3.069 किसानों को 2 करोड़ 7 लाख 75 हजार रुपये वितरित किए गए। अगस्त में 9,383 किसानों की 6,594 हेक्टेयर फसलें क्षतिग्रस्त हुईं। इसके लिए 5 करोड़ 60 लाख 90 हजार रुपये मिले, जिनमें से 7,395 किसानों को 4 करोड़ 75 लाख 11 हजार रुपये वितरित किए गए। सितंबर में सबसे ज्यादा बारिश हुई, जिससे 2 लाख 43 हजार 198 किसानों की 2 लाख 72 हजार 972 हेक्टेयर फसलें बर्बाद हुईं।

इन किसानों को सहायता के रूप में 218 करोड़ 97 लाख 97 हजार रुपये मिले हैं। इनमें से अब तक 1 लाख 17 हजार 132 किसानों के खातों में 115 करोड़ 43 लाख 96 हजार रुपये जमा किए गए हैं। इस प्रकार जून से सितंबर के दौरान कुल 1 लाख 27 हजार 596 किसानों के खातों में 122 करोड़ 26 लाख 84 हजार रुपये की सहायता राशि जमा की जा चुकी है।

मकान, तबेले और पशु हानि के लिए अनुदान

जून से सितंबर के बीच बिजली गिरने और बाढ़ में 74 पशुओं की मृत्यु हुई, जिनके मालिकों को 13 लाख 4 हजार रुपये की सहायता दी गई। घरों में पानी घुसने से नुकसान झेलने वाले 188 परिवारों को 10 हजार रुपये प्रति परिवार के हिसाब से 11 लाख 80 हजार रुपये की सहायता दी गई है। आंशिक या पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 757 मकानों और 44 गोठों के लिए कुल 40 लाख 43 हजार रुपये का अनुदान वितरित किया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी वान्मथी सी. द्वारा दी गई है।

  • जिले का औसत वर्षा मान - 874.05
  • किसानों के खातों में - 122.26 मिमी करोड़ की राशि जमा
  • जून-जुलाई में 2,744 हेक्टेयर फसलों का नुकसान
  • अगस्त में 6,594 हेक्टेयर फसले क्षतिग्रस्त

मृतकों के परिजनों को 40 लाख की सहायता

अतिवृष्टि, बिजली गिरने और बाढ़ में मृत्यु हुए 10 व्यक्तियों के परिजनों को प्रत्येक 4 लाख रुपये के हिसाब से 40 लाख रुपये की सहायता दी गई है। बिजली गिरने से घायल हुए 9 व्यक्तियों को 80 हजार 400 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज