वर्धा क्राइम ब्रांच (सोर्स: IANS)
वर्धा

तीन साल से फरार चोरी का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, वर्धा क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता

Wardha Crime Branch Action: वर्धा पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने चोरी के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी कमलेश ईश्वरसिंग बैस को नागपुर के सक्करदरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • वर्धा पुलिस ने चोरी के मामले में तीन साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

  • यह वांटेड आरोपी नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में लंबे समय से छिपा था।

  • कारंजा पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी के इस मामले में पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

Wardha Crime Branch Arrests Accused Hidden In Nagpur: महाराष्ट्र के वर्धा जिले की स्थानीय अपराध शाखा ने चोरी के मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को नागपुर से पकड़ा गया है। यह मामला कारंजा (घाडगे) पुलिस स्टेशन से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा की टीम कारंजा (घाडगे) पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध के वांछित आरोपी की तलाश कर रही थी। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 380 और 34 के तहत दर्ज किया गया था।

नागपुर में छिपे होने का हुआ खुलासा

पुलिस टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी कि इस मामले का आरोपी नागपुर शहर में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम ने नागपुर में उसकी तलाश शुरू की। विस्तृत जांच के दौरान पता चला कि वांछित आरोपी कमलेश ईश्वरसिंग बैस नागपुर के सक्करदरा इलाके में रह रहा है।

कारंजा पुलिस के हवाले किया गया आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सक्करदरा क्षेत्र में पहुंची और तलाशी के दौरान आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश ईश्वरसिंग बैस (42 वर्ष), निवासी आनंदनगर, सक्करदरा, नागपुर के रूप में हुई है।

आरोपी कमलेश ईश्वरसिंग बैस को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को वर्धा के कारंजा (घाडगे) पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। अब इस मामले की आगे की जांच कारंजा (घाडगे) पुलिस कर रही है।

विशेष टीम की मुस्तैदी से सफलता हासिल

यह पूरी कार्रवाई वर्धा के पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और स्थानीय अपराध शाखा (LCB) के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा के पुलिसकर्मी मनोज धात्रक, महादेव सानप, हर्षल सोनटक्के, अभिषेक नाईक और साइबर सेल, वर्धा के दिनेश बोथकर ने अहम भूमिका निभाई।

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO