वर्धा जिले में 5 दिनों से बढ़ी ठंड (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा जिले में 5 दिनों से बढ़ी ठंड, गर्म कपड़े 10 फिसदी तक महंगे, खरीदारी तेज

Winter Clothes Price Hike: कर्नाटक के एक स्वेटर विक्रेता ने बताया कि इस बार शुरुआत से ही ग्राहकों की भीड़ अच्छी है और पिछले वर्ष की तुलना में गर्म कपड़ों के दाम लगभग 10 प्रतिशत बढ़े हैं।

आंचल लोखंडे

Wardha Weather Update: वर्धा जिले में पिछले पाँच दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए नागरिक बड़ी संख्या में बाजारों का रुख कर रहे हैं। जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुँच गया है। ठंड शुरू होते ही हर साल की तरह इस बार भी बाहरी राज्यों से स्वेटर विक्रेता शहर की बाजारपेठ में पहुँच चुके हैं।

स्वेटर विक्रेताओं के अनुसार, इस वर्ष गर्म कपड़ों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। आमतौर पर ठंड के दिनों में स्वेटर विक्रेता अपने परिवार के साथ करीब तीन महीने शहर में ठहरते हैं और बड़े पैमाने पर ऊनी कपड़ों की बिक्री करते हैं।

गर्म कपड़ों की मांग में विशेष वृद्धि

इस वर्ष खासकर युवाओं के लिए आकर्षक और फैंशनेबल स्वेटरों की विशेष मांग बनी हुई है। छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी कई प्रकार के ऊनी वस्त्र बाजार में उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लिए पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। बाजार में पुरुषों और महिलाओं के स्वेटर, मफलर, स्कार्फ, जैकेट, कानपट्टी, दस्ताने और टोपियों की खरीदारी तेज़ी से हो रही है।दीपावली के बाद बढ़ती ठंड के कारण शहर की बाजारपेठ में गर्म कपड़ों की मांग में विशेष वृद्धि देखी जा रही है।

वर्तमान में गर्म कपड़ों की कीमतें (Price Range)

गर्म कपड़ों की कीमतों में लगभग 10% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान बाजार मूल्य इस प्रकार हैं-

  • बच्चों के स्वेटर: ₹300-₹400
  • बच्चों के जैकेट: ₹400-₹600
  • वयस्कों के स्वेटर: ₹400-₹700
  • वयस्कों के जैकेट: ₹500-₹1300
  • टोपी: ₹60-₹120
  • मफलर: ₹70-₹120
  • शॉल: ₹200-₹250
  • कानपट्टी: ₹50-₹100
  • स्कार्फ: ₹100-₹120
  • दस्ताने: ₹70-₹100

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन