वर्धा

पार्षद ने वाटर प्लांट को जड़ा ताला, नपं की उदासीनता पर जताया तीव्र रोष

नवभारत डेस्क

समुद्रपुर (सं). बारिश के दिनों में भी वार्ड क्रं. 12 में पिछले नौ दिनों से जलापूर्ति बंद है़ इससे  गुस्साए सत्तापक्ष के वार्ड मेम्बर ने ही वाटर प्लांट को ताला जड़ दिया़ साथ ही नपं की उदासीनता पर असंतोष जताया़ पिछले तीन वर्षों से नप को स्थयी मुख्याधिकारी न होने से नपं के कर्मी मनमानी कर रहे है. पार्षदों द्वारा बताये गए काम नहीं होने का आरोप पार्षद प्रदीप डगवार ने लगाया है.

बारह करोड़ रुपए खर्च कर तैयार किया गया वाटर फिल्टर प्लांट शोभा की वास्तु बना हुआ है़ आज भी सभी वार्ड में शुध्द पानी नहीं मिल रहा है़ पिछले नौ दिनों से वार्ड क्रमांक 12 में जलापूर्ति न होने से गुस्साए पार्षद प्रदीप दिलीप डगवार ने प्लांट को ही ताला जड़ दिया़ मेरे वार्ड में पानी नहीं तो किसी भी वार्ड में पानी नहीं, यह भूमिका उन्होंने ली.

बारिश के कारण जलापूर्ति असंभव

पिछले कुछ दिनों से निरंतर बारिश हो रही है़  ऐसे में कुएं का पानी पिने योग्य नहीं है़  इसलिए चार-पांच दिनों से जलापूर्ति रोक दी गई है़  शीघ्र ही उपरोक्त सेवा सुचारू रुप से शुरू कर दी जाएगी. 

-योगिता तुरणकर, नगराध्यक्ष-नपं.

मजबूरन उठाना पड़ रहा कदम

करोड़ों का खर्च कर वाटर फिल्टर प्लांट शुरू किया गया़  परंतु सभी वार्ड में इस प्लांट से जलापूर्ति क्यों नहीं की जा रही़  बार-बार शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दें रहे़ इस लिए मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा.

-दिलीप डगवार, पार्षद-वार्ड क्रं. 12.

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची