प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ.नवभारत) 
वर्धा

सिंधी की खरीदी-बिक्री सोसायटी में घुसा तेंदुआ: इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग ने बिछाया जाल

Leopard in Sindhi Wardha News: सिंधी सोसायटी में 25 फरवरी को तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गई। वन विभाग ने पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

रूपम सिंह

Leopard in Sindhi Wardha News: वर्धा शहर की सिंधी सहकारी खरीदी-बिक्री सोसायटी के परिसर में बुधवार, 25 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के नागरिक बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोसायटी के पिछले हिस्से में स्थित झाड़ियों में अचानक हलचल दिखाई दी। जब लोगों ने ध्यानपूर्वक देखा तो वहां तेंदुआ स्पष्ट रूप से नजर आया। इसके बाद तत्काल वन विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सेलू वन विभाग के क्षेत्र सहायक दिनेश उईके अपनी टीम के साथ तथा पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया।

वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, घटनास्थल के आसपास भीड़ न करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने का आग्रह किया है।

तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी

घटना के कारण कुछ समय के लिए आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। वन विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और तेंदुए की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा को लेकर आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला