File Photo 
वर्धा

प्लास्टिक पन्नी बिक्री पर अनदेखी, पाबंदी का खुलेआम हो रहा उल्लंघन

नवभारत डेस्क

सेलू (सं). राज्य सरकार की ओर से प्लास्टिक पर पाबंदी लगाई गई है. 50 मायक्रान से कम मोटी के प्लास्टिक वस्तु पर पाबंदी है, किंतु सभी ओर पाबंदी का खुलेआम उल्लंघन होते दिखाई दे रहा है. लेकिन फिर भी प्रशासन की अनदेखी कायम है. प्रशासन ने शुरुआत के समय पर नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की थी.

किंतु अब जिले में खुलेआम कैरी बैग समेत अन्य प्लास्टिक वस्तु की बिक्री हो रही है. प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है. इस वजह से पर्यावरण प्रेमी की ओर से नाराजगी व्यक्त की जा रही है. पूरे राज्य में प्लास्टिक प्रयोग व बिक्री पर पाबंदी लगाई थी. शुरुआत के समय पर निर्णय पर प्रभावी रूप से अमल किया गया. दूकानों पर रेड कर कार्रवाई भी हुई. दूकानदारों में प्रशासन के प्रति डर निर्माण हुआ था.

बाजार में आसानी से उपलब्ध हो रही 

प्लास्टिक बंदी के कारण सामान्य नागरिक प्लास्टिक की कैरी बैग का परिणाम देखते हुए पक्की थैली बाजार में सामान लाने उपाय कर रहे थे. अब कुछ महीने से दूकानों में सहज रूप से कैरी बैग मिलने की वजह से थैली लेकर जाने वालों की संख्या कम हो गई है. सब्जी, मार्केट, मटन, चिकन विक्रेताओं द्वारा बंदी की गई पालीथिन का प्रयोग किया जा रहा है.

हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JMM के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह में बिगड़ी थी तबीयत

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद