वर्धा, 12वीं छात्रा, कुएं में शव, आत्महत्या, पुलिस जांच,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
वर्धा

वर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य

Wardha Class 12 Student Dies: वर्धा जिले के मोरांगणा गांव में 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा का शव कुएं में मिला। वह दो दिनों से लापता थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अंकिता पटेल

Wardha Student Suicide Case: वर्धा जिले के आर्वी तहसील अंतर्गत मोरांगणा गांव में कक्षा 12वीं की एक छात्रा द्वारा कथित रूप से कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा के लापता होने के अगले दिन ग्रामीणों ने उसकी तलाश के दौरान कुएं में शव देखा, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

रात में अचानक घर से हो गई थी लापता

मृतका की पहचान वेदिका रवी अवथले (17) के रूप में हुई है। वह मोरांगणा स्थित पोहर कॉलोनी की निवासी थी और खरांगणा के स्वावलंबी जूनियर महाविद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई की रात वेदिका अचानक घर से बिना बताए निकल गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

मिसिंग रिपोर्ट के बाद शुरू हुई तलाश

अगले दिन 13 जुलाई को परिजनों ने खरांगणा पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी छात्रा की खोजबीन शुरू की।

कुएं में तैरती चप्पल से मिला सुराग

तलाशी के दौरान ग्रामीण महाकाली लेआउट स्थित एक कुएं के पास पहुंचे। वहां कुएं में एक चप्पल तैरती हुई दिखाई दी। संदेह होने पर कुएं में देखा गया तो अंदर छात्रा का शव मिला। घटना की सूचना पुलिस पाटिल महेंद्र वाघमारे ने तुरंत खरांगणा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। मामले में अंबादास वैद्य की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां