वर्धा

वर्धा से अमर काले ही होंगे महाविकास आघाडी के प्रत्याशी, अधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा

नवभारत डेस्क

वर्धा. वर्धा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में महाविकास आघाडी के प्रत्याशी को लेकर अनेक नाम सामने आये है. पुर्व विधायक अमर काले का नाम बिते दो दिनों से पिछे पडा था. परंतु अब पुन: उनका नाम सामने उभरकर आया है. काले कांग्रेस के पंजे पर अथवा राकां के तुतारी पर चुनाव लडेगें क्या इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है.

उल्लेखनीय है कि विदर्भ की एकमात्र वर्धा लोकसभा की सीट राकां के कोटे में है. राष्ट्रवादी काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने गत दिनों अमर काले को राष्ट्रवादी से चुनाव लढने की आँफर दी थी. मात्र काले ने इस सुझाव पर इंकार दिया था. तत्पश्चात अमर काले की पत्नी मयुरी काले को मैदान में उतारने पर मंथन हुआ. मयुरी काले ने भी चुनाव लडने से इंकार किया. मात्र, बिते दो दिनों से इस संदर्भ में राजनितिक घटनाक्रम तेज हुआ था.

स्वयं अमर काले मुंबई फील्डिंग लगा रहे है. उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, बाळासाहेब थोरात समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से भेट कर कांग्रेस की और से चुनाव लडने की मंशा व्यक्त की. इस संदर्भ में अमर काले से संपर्क करने पर उन्होंने उम्मीदवारी निश्चित होने की बात कहीं. वे महाविकास आघाडी के प्रत्याशी होंगे. लेकीन किस पार्टी की और से चुनाव लडना है यह निर्णय जल्द होगा ऐसा बताया.

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास