Representative Image 
महाराष्ट्र

तीन साल की बच्ची की हत्या कर आरोपी फरार, शहर में मच हड़कंप

Virendra Mishra

ठाणे : भिवंडी (Bhiwandi) के शांति नगर इलाके में बुधवार को तीन साल की बच्ची (Girl Child) की हत्या (Murder) कर दी गई। शांति नगर पुलिस स्टेशन (Shanti Nagar Police Station) में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई होगी। भिवंडी के उपायुक्त नवनाथ ढवले ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

लड़की अपने माता-पिता और दो भाई-बहनों के साथ शांति नगर के नौगांव इलाके में रहती है। उसके माता-पिता इलाके में कबाड़ का कारोबार करते हैं। ऐसे में माता-पिता बच्चों को घर पर छोड़कर काम पर चले जाते हैं। मंगलवार की सुबह बच्ची के माता-पिता काम पर चले गए। दोपहर बाद लौटने के बाद उनकी तीन वर्षीय बेटी कहीं नजर नहीं आई। लिहाजा उन्होंने इस मामले में शांति नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी। इस शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। 

कुछ दिन पहले दुष्कर्म कर हत्या 

पुलिस टीम जब बच्ची की तलाश कर रही थी, तब बुधवार की सुबह बच्ची की लाश एक सूने घर में मिली। उसके शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ दिन पहले भिवंडी में एक तीन साल की बच्ची का यौन शोषण कर हत्या कर दी गई थी। अब फिर तीन साल की बच्ची का शव मिलने के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच