उल्हासनगर पानी टंकी घोटाला  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

Thane News: सूखाग्रस्त काल में भी उल्हासनगर में पानी की बर्बादी! 12 करोड़ का घोटाला?

Ulhasnagar Water Tank Scam: महाराष्ट्र में सूखे और पानी की किल्लत के बीच उल्हासनगर में जलकुंभों की मरम्मत के नाम पर कथित अनियमितता का मामला सामने आया है।

अशोक वर्मा, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • उल्हासनगर में पानी की टंकियों की मरम्मत के लिए 12 करोड़ रुपए के दो कार्यादेशों में अनियमितता का आरोप लगाया गया है।

  • प्रहार संस्था के अध्यक्ष एड. स्वप्निल दिलीप पाटिल ने 23 नवंबर 2026 को मनपा आयुक्त सहित संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी।

  • संस्था का आरोप है कि ठेकेदार ने वास्तविक मरम्मत के बजाय केवल टंकियों का रंगरोगन कर बिल वसूलने का प्रयास किया है।

Ulhasnagar Municipal Corporation: एक तरफ जहां महाराष्ट्र में किसानों और आम नागरिकों को सुखाग्रस्त परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा हैं वहीं इस पानी की भारी किल्लत के बीच उल्हासनगर महानगर पालिका में पानी के बड़े पैमाने पर अपव्यय का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के उंच जलकुंभ (ESR) और पानी की स्टोर टंकियों (MBR)की दुरुस्ती के लिए 12 करोड़ रुपए के दो कार्यादेश देने के बाद भी ठेकेदार ने प्रत्यक्ष रूप में कोई काम टिकाऊ नहीं नहीं किया है।

सिर्फ कलर कर बिल निकालने का काम शुरू है। ऐसा गंभीर आरोप प्रहार संस्था ने लगाया है।प्रहार संघटना के अध्यक्ष एड. स्वप्निल दिलीप पाटिल ने दिनांक 23 नवंबर 2026 को आयुक्त, जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता, मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन और महानिरीक्षक लेखा व परिक्षण विभाग, महाराष्ट्र राज्य को ऐसी लिखित शिकायत दी है।

उल्हासनगर पानी टंकी घोटाला

उल्हासनगर में टांकी की मरम्मत के नाम पर सिर्फ रंगरोगन

उनकी शिकायत में बताया गया है कि 9 करोड़ रुपए और 3 करोड़ रूपये के दो कार्यादेश 24 नवंबर 2025 को 9 करोड़ रुपए का और 04 सितंबर 2023 को 3 करोड़ रुपए का कार्यादेश ऊंचाई के जलकुंभों की मरम्मत के लिए दिया गया था।काम की समय सीमा 23 नवंबर 2026 को खत्म हो गई है। मौके पर जाकर निरीक्षण करने पर पता चला कि ठेकेदार ने निविदा के अनुसार कोई भी काम प्रत्यक्ष रूप में किया ही नहीं है। तानाजी नगर की पानी की टांकी से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

उल्हासनगर पानी टंकी घोटाला

तो किया जायेगा तीव्र आंदोलन

आरोप लगाया जा रहा है कि कार्यादेश का समय खत्म हो गया है इसलिए अभियंताओं से साठगांठ कर सिर्फ जलकुंभ को बाहर से पेंट कर बिल वसूल करने का प्रयास हो रहा है। मरम्मत किए गए टांकी का कोई भी टेक्निकल आधार नहीं है कि क्या क्या काम किया गया है?

प्रहार संस्था ने मांग की है कि तत्काल संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। अब तक हुए पानी के अपव्यय के लिए दंडात्मक कार्रवाई कर वह रकम ठेकेदार और अधिकारियों से वसूल की जाए और ठेकेदार को काली सूची में डाला जाए। शिकायत पत्र में चेतावनी दी गई है कि अगले 15 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो प्रहार संस्था द्वारा तीव्र आंदोलन किया जायेगा।

मरम्मत के लिए नियोजन

इस बारे में अशोक सोपान धुले ने बताया कि उल्हासनगर में 24 टांकी है। 10-10 टांकी के मरम्मत का काम लिया जा रहा है। तानाजी नगर की टांकी करीबन 50 से 60 साल पुरानी है। उसकी मरम्मत के लिए सात से आठ दिन चाहिए। जो मुश्किल है। मरम्मत के लिए नियोजन चल रहा है।

सभी टांकी को अंदर बाहर से मरम्मत करना, सीढ़ी मरम्मत, चेंबर की मरम्मत, कलर जैसे काम करने रहते हैं। धीरे धीरे सभी टांकी की मरम्मत की जरूरत है। नई बनाई गई टांकी को भी 20 से 22 साल का समय हो गया है। सभी टंकियों की मरम्मत की आवश्यकता है। मुकम्मल मरम्मत के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय चाहिए तभी सही तरीके से पानी की टंकियों की मरम्मत हो सकती हैं।

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा