ठाणे मनपा के उपायुक्त उमेश बिरारी निलंबित (pic credit; social media) 
ठाणे

Maharashtra Nikaay Chunaav: बदलापुर नपा चुनाव में 12 दंपति मैदान में, भाजपा-शिंदे गुट का दबदबा

Thane: बदलापुर नपा चुनाव में इस बार 12 दंपति उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट से सबसे ज्यादा जोड़ियां उतरी हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: कुलगांव बदलापुर नपा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने तथा मंगलवार की देर शाम नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

अब इसके बाद संभावित मुकाबलों के अनुमान भी लगाए जाने लगे हैं। इस बार के नपा चुनाव की खासियत यह है कि बदलापुर नपा में 12 जोड़ों ने विविध राजनीतिक दलों से नामांकन दाखिल किए है।

इसलिए नपा चुनाव के अखाड़े में 'श्रीमान तथा श्रीमती' की जोड़ी दिखाई देगी, पिछले कई सालों से शहर की राजनीति तथा कुलगांव बदलापुर नपा सदन में कुछ परिवारों का दबदबा रहा है। इसलिए पति-पत्नी, साला-साली, चाचा भतीजे आदि रिश्ते वाले नगरसेवक नपा सदन में देखे गए हैं।

कुछ करीबी रिश्तेदार होने के बावजूद विभिन्न दलों का पक्ष रखते देखे गए, इस साल 12 जोड़ों ने नामांकन दाखिल किया है और उनमें से 11 जोड़े शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा से हैं।

भाजपा ने पूर्व नपा अध्यक्ष राजेंद्र घोरपड़े और उनकी पत्नी पूर्व नगरसेविका रुचिता घोरपड़े, जिला महासचिव संभाजी शिंदे और उनकी पत्नी उर्मिला शिंदे, शहर अध्यक्ष रमेश सोलसे और उनकी पत्नी हर्षदा सोलसे, पूर्व उप-नगराध्यक्ष शरद तेली और उनकी पत्नी कविता तेली, पूर्व नगरसेवक सूरज मुठे और उनकी पत्नी संध्या मुठे, और पूर्व नगरसेविका निशा घोरपड़े और उनके पति सागर घोरपड़े को मैदान में उतारा है। इसी तरह शिवसेना शिंदे गुट ने भी कई जोड़ों को मैदान में उतारा है।

मतदाताओं पर सभी की नजर

शिवसेना शहर प्रमुख वामन महात्रे और उनकी पत्नी पूर्व नगरसेविका दीना म्हात्रे, पूर्व नगरसेवक तुकाराम महात्रे और उनकी पत्नी पूर्व नपा अध्यक्ष उपा म्हात्रे, उप उपाध्यक्ष प्रवीण राउत और उनकी पत्नी पूर्व नगरसेविका शीतल राउत, श्रीधर पाटिल और उनकी पत्नी पूर्व नगरसेविका स्वप्ना पाटिल, पूर्व नगरसेवक मुकुंद भोईर और उनकी पत्नी पूर्व नपा अध्यक्ष जयश्री भोईर ने नामांकन पत्र दाखिल किए है वहीं, राष्ट्रीय समाज पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष रूपेश बोरात और उनकी पत्नी सुषमा थोरात ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

- नवभारत लाइव के लिए बदलापुर से कमर काजी की रिपोर्ट

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज