लाडली बहन योजना (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane में महिलाओं के लिए जरूरी सूचना, पूरी करें लाडली बहना ई-केवाईसी

Ladki Behan Yojana: ठाणे जिले में लाडली बहना योजना की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 18 नवंबर तय की गई है। लाभार्थियों से अपील की गई है कि समय पर जानकारी अपडेट कर लाभ जारी रखें।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: महिला एवं बाल कल्याण विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय बागुल ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत, ठाणे जिले के सभी लाभार्थियों को अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी अनिवार्य है और इसकी अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

लेकिन यह सहायता प्राप्त करते रहने के लिए, लाभार्थियों को अपना ई-केवाईसी पूरा करना होगा। यदि यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के अगली किश्तों में उनके खातों में सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी।

अब अपडेट करानी होगी जानकारी

ई-केवाईसी कराने के लिए लाभार्थियों को संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, महिला एवं बाल विकास कार्यालय या नजदीकी सीएससी सर्विस (कॉमन के सेंटर) में जाकर ने अपनी जानकारी अपडेट करानी होगी। ई-केवाईसी कराते समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है।

जिन लाभार्थियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उनके खाते में सब्सिडी राशि अस्थायी रूप से निलंबित रह सकती है। इसलिए जिला कार्यक्रम अधिकारी के संजय बागुल ने सभी पात्र लाभार्थियों से 18 नवंबर से पहले ई-डी केवाईसी पूरी करने और योजना का लाभ निर्बाध रूप से जारी रखने की अपील की है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?