ठाणे ज़िला परिषद स्कूल CCTV प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, ठाणे के सैकड़ों स्कूलों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

Thane District School CCTV Installation: ठाणे जिले के जिला परिषद स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सिस्टम लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में 524 स्कूलों में कैमरे लगाए जा चुके हैं।

अपूर्वा नायक

CCTV Installation In Thane Zilla Parishad Schools: विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला परिषद ठाणे के सभी स्कूलों में सीसीटीवी सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत यादव के मार्गदर्शन में सीसीटीवी लगाने का काम इस साल अप्रैल महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।जिला नियोजन समिति की बैठक में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया था तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल पर इसके लिए निधि उपलब्ध करायी गयी थी।

सीसीटीवी लगाने निधि मंजूर

वर्ष 2024-25 के वित्तीय वर्ष में किए गए प्रोविजन के तहत पहले चरण के तहत कल्याण तालुका में 120, भिवंडी में 308 सीसीटीवी लगाने का काम शत प्रतिशत पूरा हो चुका है। अंबरनाथ तालुका में 96 सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं, जबकि 18 स्कूलों में काम चल रहा है।

शिक्षा विभाग (प्राथमिक) कार्यालय के जरिए कुल 524 स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिला नियोजन समिति ने वर्ष 2025-26 के लिए उपलब्ध निधि से सीसीटीवी लगाने को मंजूरी दे दी है। मुरबाड़ के 329 स्कूलों में सीसीटीवी सिस्टम लगाने का काम निश्चित समय के हिसाब से चल रहा है।

66 विद्यार्थियो की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, जिला परिषद स्कूलों में सीसीटीवी सिस्टम लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। पहले फेज में 524 स्कूलों में सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं और बाकी स्कूलों में भी तेजी से सीसीटीवी सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इससे स्कूलों का माहौल ज्यादा सुरक्षित और अनुशासित बनाने में मदद मिलेगी।

- बालासाहेब राधे, शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक)

सुरक्षित माहौल के लिए सीसीटीवी जरूरी

  • इन स्कूलों में सभी सिस्टम मार्च 2026 के आखिर तक चालू हो जाएंगे। शहापुर के 457 स्कूलों में अप्रैल 2026 के आखिर तक सीसीटीवी सिस्टम चालू हो जाएंगे।
  • जिला परिषद स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्कूलों में पढ़ाई के माहौल को ज्यादा सुरक्षित और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए सीसीटीवी आवश्यक हो गया है।
  • स्कूल परिसर में होने वाली एक्टिविटीज पर नजर रखने, गलत घटनाओ को रोकने और स्टूडेंट्स को सुरक्षित माहौल देने के मकसद से सीसीटीवी सिस्टम लगाया जा रहा है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार