ठाणे SRA प्रोजेक्ट (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

चिखलवाड़ी-प्रशांतनगर SRA प्रोजेक्ट्स को मिलेगी गति, कई वर्षों से अटकी परियोजनाएं

Thane SRA Redevelopment: ठाणे के चिखलवाड़ी और प्रशांतनगर के वर्षों से लंबित SRA प्रोजेक्ट्स को गति देने की तैयारी है। विधायक संजय केलकर की बैठक में चिखलवाड़ी प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हुई।

आंचल लोखंडे

Thane SRA Project: ठाणे, ठाणे शहर में वर्षों से अटके SRA प्रोजेक्ट्स को अब गति मिलने वाली है। चिखलवाड़ी का 14 साल से लंबित प्रोजेक्ट अगले महीने शुरू होने का दावा किया गया है। जबकि प्रशांतनगर के प्रभावित परिवारों को इस दिवाली तक हक का घर मिलने की उम्मीद है। भाजपा के खोपट स्थित "जनसेवक का जनसंवाद" कार्यक्रम में विधायक संजय केलकर ने यह जानकारी दी।

रहिवासियों के साथ संयुक्त बैठक

चिखलवाड़ी प्रोजेक्ट को लेकर विधायक केलकर की पहल पर डेवलपर और निवासियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में लंबित समस्याओं और समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। डेवलपर मुश्ताक शेख ने आश्वासन दिया कि अगले 15 दिनों में सभी जरूरी अनुमतियां लेकर काम शुरू किया जाएगा। साथ ही निवासियों को बकाया किराया भी दिया जाएगा।

विधायक संजय केलकर के साथ बैठक में निर्णय

प्रशांतनगर का 10 साल से अटका प्रोजेक्ट भी अब पटरी पर आ रहा है। यहां निवासी प्रतिनिधियों, डेवलपर, फाइनेंस कंपनी और SRA अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि दिवाली तक घरों का हस्तांतरण कर दिया जाएगा। इससे वर्षों से इंतजार कर रहे परिवारों ने राहत की सांस ली है। विधायक केलकर ने बताया कि शुभारंभ बिल्डिंग के मालिक, निवासी और डेवलपर के साथ भी बैठक कर मुद्दे सुलझाए गए हैं।

20 SRA प्रोजेक्ट लंबित

ठाणे में फिलहाल करीब 20 SRA प्रोजेक्ट लंबित हैं। इनमें से कुछ शुरू हो चुके हैं और बाकी के लिए लगातार फॉलोअप किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर डेवलपर एक प्रोजेक्ट अधूरा छोड़कर दूसरा शुरू कर देते हैं, जिससे निवासियों के साथ धोखा होता है। ऐसे डेवलपर्स को ब्लैकलिस्ट करना और MPID कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करना ही एकमात्र उपाय है।

ठाणे SRA प्रोजेक्ट

उन्होंने आरोप लगाया कि रियल एस्टेट विभाग में 10 से 20 साल से विस्थापितों का पुनर्वास अटका है। पुनर्वास में भेदभाव किया जा रहा है। इसलिए इस विभाग की श्वेतपत्रिका जारी की जानी चाहिए। कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों को न्यूनतम वेतन न देने वाले सिफारिशी ठेकेदारों पर भी कार्रवाई होगी। इस संबंध में सोमवार को नगर निगम में बैठक बुलाई गई है।

पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश मढ़वी, नगरसेवक सुनेश जोशी, नगरसेविका प्रतिभा मढवी, मृणाल पेंडसे, उषा वाघ, सुरेश कांबले और निलेश पाटिल उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...