राज ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Raj Thackeray को धमकी वाला ठाणे वीडियो वायरल, एक ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

Thane में दो ऑटो ड्राइवरों द्वारा राज ठाकरे और अविनाश जाधव को धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ। मनसे की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

अपूर्वा नायक

Thane Viral Video: मनपा चुनाव के पहले वोटरों के ध्रुवीकरण की कोशिश तेज हो गयी है। लोकल ट्रेन में हिंदी बोलने को लेकर कथित पिटाई से आहत कल्याण के अर्णव खैरे की आत्महत्या का मामला अभी सुर्खियों में हैं।

इस बीच ठाणे में मनसे प्रमुख राज ठाकरे एवं ठाणे जिला मनसे प्रमुख अविनाश जाधव को गाली देने एवं हमला करने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में मनसे के स्थानीय पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने दो ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

ठाणे शहर के पोखरण रोड नंबर- 1 के गांधीनगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो परप्रांतीय ऑटो रिक्शा ड्राइवर सड़क पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे एवं मनसे नेता अविनाश जाधव को गाली देते दिख रहे हैं।

उन्होंने मनसे पार्टी का नाम लेकर भी गाली दी और कहा कि यहां हमारा ही चल रहा है'। वीडियो के वायरल होने के बाद मनसे में आक्रोश देखा जा रहा है। बताया गया कि यह घटना पोखरण रोड के गांधीनगर इलाके में शिवसेना शाखा के पास हुई।

एक की तलाश जारी

  • इसमें दो रिक्शा ड्राइवर गांधीनगर इलाके में शोर मचाते दिख रहे हैं। साथ ही, वे सड़क पर एक-दूसरे को गाली दे रहे है। उन्होंने मनसे पार्टी के बारे में आपत्तिजनक बाते कहीं। इस घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया।
  • इसकी जानकारी मिलने के बाद मनसे के पदाधिकारियों ने रिक्शा ड्राइवरी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने एक रिक्शा ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। इस मामले में महाराष्ट्र नवनिमोग सेना के वार्ड नंबर पांच के उपविभाग अध्यक्ष रवींद्र महाले ने शिकायत दर्ज कराई है।
  • इस शिकायत के बाद चिठलसर पुलिस स्टेशन में दोनों रिक्शा ड्राइवरों शैलेंद्र यादव (35) और राकेया यादव (27) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शैलेट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राकेश की तलाश पुलिस कर रही है।

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन