आयुक्त के साथ बैठक (सोर्स: नवभारत फोटो) 
ठाणे

ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला

Thane Amazon Data Center: ठाणे के बालकूम में प्रस्तावित अमेज़ॉन डेटा सेंटर को लेकर टीएमसी आयुक्त सौरभ राव की संयुक्त बैठक बेनतीजा रही। नागरिकों के विरोध के बाद अब अंतिम निर्णय सरकार के स्तर पर होगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Thane Amazon Data Center Controversy: ठाणे के बालकूम में प्रस्तावित अमेज़ॉन डेटा सेंटर को लेकर ठाणे महानगरपालिका में एक संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में 'वेक अप ठाणेकर' स्थानीय नागरिक, अमेज़ॉन डेटा सेंटर के प्रतिनिधि और ठामपा आयुक्त सौरभ राव शामिल थे।

बैठक के दौरान नागरिकों ने डेटा सेंटर से जुड़े कई सवाल उठाए, लेकिन अमेज़ॉन के अधिकारी उनका समाधानकारक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद आयुक्त सौरभ राव ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले पर वे राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे और जल्द ही मंत्रालय में बैठक आयोजित कर इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

नागरिकों की मुख्य आपत्तियां

बालकूम के 53 एकड़ भूखंड पर अत्याधुनिक डेटा सेंटर बनाया जाना है। नागरिकों ने बैठक में कई गंभीर मुद्दे उठाए,डेटा सेंटर के लिए रोजाना 12 लाख लीटर शुद्ध पानी और असीमित बिजली की आपूर्ति करनी होगी।यहां से साल के 365 दिन, 24 घंटे 90 डेसिबल का शोर होता रहेगा। इस शोर का असर गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ेगा। अमेज़ॉन के प्रतिनिधि इन मुद्दों पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

'वेक अप ठाणेकर' का आंदोलन जारी

बैठक के बाद वेक अप ठाणेकर के दयानंद नेने ने कहा कि वे अपने आंदोलन पर कायम हैं। संगठन ने घोषणा की है कि शनिवार सुबह 10 बजे डेटा सेंटर परिसर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। आयुक्त सौरभ राव ने आश्वासन दिया कि नागरिकों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाएगा और राज्य सरकार के स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इस विवाद के बाद अब सभी की निगाहें राज्य सरकार और मंत्रालय में होने वाली आगामी बैठक पर टिकी हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन आवासीय क्षेत्र के ठीक बीचों-बीच इस तरह की परियोजना से उनकी दैनिक शांति और बुनियादी सुविधाएं प्रभावित होंगी। अब देखना यह होगा कि शनिवार को होने वाले वेक अप ठाणेकर के आंदोलन और शासन के हस्तक्षेप के बाद इस बहुचर्चित अमेज़ॉन डेटा सेंटर परियोजना को लेकर क्या अंतिम समाधान निकलकर सामने आता है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, नितिन गडकरी ने पत्नी संग डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट