जिल्हाधिकारी कार्यालय में बैठक (सोर्स: नवभारत)
ठाणे

टीबी मुक्त भारत अभियान को ठाणे जिले में गति! जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल की अध्यक्षता में बनी जिला समिति

TB Mukt Bharat Abhiyan Thane: ठाणे जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल की अध्यक्षता में जिला समिति का गठन किया गया है। जानिए अभियान से जुड़ी जानकारी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Thane District TB Committee: देश को क्षयरोग (टीबी) मुक्त बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए ठाणे जिले में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला टीबी मुक्त भारत समिति का गठन किया गया।

इस पहल का उद्देश्य जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूत करना, आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना और बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना है।

गांव-गांव तक पहुंचेगा टीबी जागरूकता अभियान

जिलाधिकारी डॉ पांचाल ने कहा कि महाराष्ट्र शासन के स्वास्थ्य सेवा आयुक्तालय, पुणे के निर्देशों के अनुसार गठित इस समिति के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग, जिला क्षयरोग नियंत्रण इकाई और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों के समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए डॉ. दिनेश सुतार ने टीबी उन्मूलन के महत्व और इसके लिए जरूरी गतिविधियों की जानकारी दी। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और जिला टीबी नियंत्रण तंत्र के साथ MY Bharat स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा अन्य संबंधित संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। इनके माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षणों, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा, JOSH (Joint Squad for Health) टीम गांवों में जाकर नागरिकों से सीधे संपर्क करेगी। टीम के सदस्य टीबी के संबंध में आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। प्रशासन का लक्ष्य विभिन्न विभागों और संगठनों को एक मंच पर लाकर जनभागीदारी के माध्यम से टीबी उन्मूलन के प्रयासों को मजबूत करना है।

आधुनिक जांच उपकरणों की खरीद पर जोर

बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने टीबी मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) निधि से हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन तथा CBNAAT/Truenat जांच मशीनें खरीदने का सुझाव दिया। इन उपकरणों की उपलब्धता से टीबी की पहचान और जांच संबंधी सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सभी विभागों से सक्रिय भागीदारी की अपील

जिलास्तरीय समिति का प्रमुख उद्देश्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और टीबी मुक्त भारत अभियान में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रशासन की ओर से सभी संबंधित संस्थाओं और विभागों को मिलकर काम करने पर जोर दिया गया।

बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाहकार डॉ. ज्योति सालवे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दैवशाला बलशेटवाड, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. संगीता शेळके और डॉ. शारदा सोनखेडकर, जिला युवा अधिकारी अभिलाष म्हस्के, NCC यूनिट कमांडर बिपिन धुमाले, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा NTEP के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल