अबू आजमी (सौजन्य-एक्स) 
ठाणे

'बकरे की तरह बिक जाते हैं जीतने के बाद', रईस शेख पर आजमी ने साधा निशाना, बोले- जिताऊ और टिकाऊ...

Abu Azmi in Thane: भिवंडी के पूर्व उपमहापौर अहमद सिद्दीकी व इंजीनियर जलालुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में 'भिवंडी फर्स्ट' बैनर तले विधायक अबू आसिम ने खुलकर अपनी बात कही।

प्रिया जैस

Abu Azmi: समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष अबू आसिम आज़मी एवं भिवंडी के विधायक रईस शेख के बीच वैचारिक दूरियां बढ़ती जा रही है। इसके पहले भी भिवंडी से सपा के टिकट पर निर्वाचित विधायक सहित कई नगरसेवक समाजवादी पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टियों का दामन थाम चुके हैं।

जिसको लेकर भिवंडी में आयोजित कार्यक्रम में अब आसिम आजमी ने समाजवादी पार्टी छोड़ने वालों सहित विधायक रईस शेख पर भी निशाना साधा। इस अवसर पर आजमी के दिल का दर्द भी छलका। उन्होंने कहा कि भिवंडी में भगोड़े बहुत हैं इस लिए बहुत डर लगता है।

क्या बोले अबू आजमी?

अबू आजमी ने कहा जब टिकट के लिए आते हैं तो बहुत मिन्नते करते हैं। जान देने का वादा करते हैं लेकिन जब वे जीत जाते हैं तो बकरे की तरह बिक जाते हैं। उन्होने कहा कि भिवंडी में अब जिताऊ एवं टिकाऊ लोगों की जरूरत है। भिवंडी के पूर्व उपमहापौर अहमद सिद्दीकी व इंजीनियर जलालुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में 'भिवंडी फर्स्ट' बैनर तले विधायक अबू आसिम के 30 साल के राजनीतिक और सामाजिक जीवन को लेकर में भिवंडी में 30 साल बेमिसाल समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में शहर की कई संस्थाओं, पूर्व नगरसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आजमी के तीन दशक लंबे राजनीतिक सफर को संघर्ष, सेवा और समर्पण की यात्रा बताया, लेकिन समाजवादी पार्टी के भिवंडी से विधायक रईस शेख इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।

मुझे नहीं थी जानकारी

अबू आसिम आजमी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का सवाल ही नहीं उठता है, लेकिन सच्चाई यह है कि भिवंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित नहीं किया गया था। पार्टी में कुछ लोग है, जी आपसी मतभेद पैदा करने का काम कर रहे हैं।

- रईस शेख, विधायक, सपा

जनता की सेवा का प्रतीक

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आजमी ने कहा कि उनका यह सफर अन्याय के खिलाफ आवाज और जनता की सेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा, "भिवंडी को अब ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो जिताऊ भी हो और टिकाऊ भी, न कि भागने वाला, आजमी ने बिना नाम लिए कहा कि मैंने कुछ लोगों को शून्य से उठाया, लेकिन वही लोग आज धोखा दे रहे है।"

बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अबू आजमी ने खुलकर कहा कि रईस शेख अब उनके कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस दूरी का असर आगामी भिवंडी महानगरपालिका चुनावों में दिख सकता है, जहां टिकट वितरण को लेकर पार्टी में गुटबाजी और बिखराव की स्थिति बन सकती है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन