एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ठाणे

Operation Sindoor: खून का बदला खून से लेंगे...ऑपरेशन सिंदूर पर बोले एकनाथ शिंदे, कहा- पाकिस्तान को नहीं छोड़ेंगे

Operation Sindoor: पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश भर में उत्साह का माहौल है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है।

प्रिया जैस

ठाणे: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश भर में आक्रोश की लहर दौड़ रही थी। देश भर में लोग सरकार से इस हमले का बदला लेने का आग्रह कर रहे थे। सरकार ने इस पर एक्शन लेते हुए देर रात करीब 1:44 बजे ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दी। पहलगाम हमले के ठीक 15 दिन बाद सरकार ने सेना के साथ मिलकर पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस हमले में अब तक 90 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। भारतीय सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद देश भर में लोग जश्न मना रहे है। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर इसलिए रखा जा रहा है क्योंकि यह उन 26 महिलाओं का बदला था, जिन्होंने पहलगाम में अपने सुहाग को खो दिया। इस हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन के नाम ने ही लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। अब इसपर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी प्रतिक्रिया आई है।

एकनाथ शिंदे का बयान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैं ऑपरेशन सिंदूर के तहत की जा रही कार्रवाई का स्वागत करता हूं। मैं इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों को उनके परिवारों के सामने मार दिया गया। न्याय हुआ है। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं, और वह पाकिस्तान को नहीं छोड़ेंगे। हम ईट का जवाब ईट से देने की देश की अपेक्षा थी और आज सभी को न्याय मिला है। पाकिस्तान से खून का बदला खून से लेंगे।"

इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

पहलगाम हमले का बदला लेने के बाद देश भर में सरकार और भारतीय सेना के एक्शन का जश्न मना रहे है। सभी देशभक्ति में चूर भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "जय हिंद, भारत माता की जय!" महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक पोस्ट शेयर कर जय हिंद लिखा है।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल