ठाणे

कल्याण-अंबरनाथ रोड़ चौड़ा करने की योजना में प्रभावित हुए दुकानदारों का पुनर्वसन जल्द किया जाए- प्रवीण किशनानी

साढ़े 4 वर्षों के जनप्रतिनिधि (Public Representative) के कार्यकाल में जितने काम उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) के माध्यम से पैनल नंबर 11 में होने चाहिए थे वह हुए नहीं है।

कमर.काजी

उल्हासनगर. वार्ड के नागरिक सड़कों की समस्या से जूझ रहें है, परिसर में नियमित स्वच्छ्ता का अभाव है, आये दिन गंदगी के ढ़ेर कई जगह देखे जा सकते है और स्ट्रीट लाइट का भी रखरखाव व्यवस्थित न होने से कुछ परिसर में लोगों को अकसर अंधेरे के संकट का सामना करने पड़ता है। लोग मजबूर है यह कहना है स्थानीय वार्ड के निवासी और शहर के बड़े कारोबारियो में शुमार प्रवीण किशनानी (Praveen Kishnani) का।

पत्रकार  से बातचीत करते हुए प्रवीण किशनानी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब जिले के अलावा राज्य की नगरपालिका के जनप्रतिनिधि शहर के विकास एवं शहर में बनी सीमेंट कंक्रीट की सड़कों को देखने आते थे। किशनानी के मुताबिक हाल के कुछ महीनों में जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे और क्षेत्रीय सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के प्रयासों से सड़कों के निर्माण के लिए एमएमआरडीए के माध्यम से अच्छी निधि मुहैया कराई गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय शहर की सभी बड़ी और प्रमुख सड़के अच्छी बन जाएगी।

उघोगपति प्रवीण किशनानी ने कहा कि स्थानीय कैंप क्रमांक 3 से गुजरने वाले कल्याण- अंबरनाथ रोड को चौड़ा करने की योजना में जिनकी दुकाने प्रभावित हुई है उन्हें अब तक किसी भी तरह का कोई मुआवजा नहीं मिला है उन्होंने महानगरपालिका के आयुक्त से मांग की है कि उनके पुनर्वसन की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?