नवी मुंबई एयरपोर्ट (pic credit; social media) 
ठाणे

PM Narendra Modi करेंगे Navi Mumbai Airport का उद्घाटन, सीएम और केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

देश के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक Navi Mumbai Inernational Airport का उद्घाटन 8 अक्टूबर को PM Narendra Modi के द्वारा होने वाला है।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: देश की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 8 अक्टूबर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और कई राज्य मंत्री मौजूद रहेंगे और इस आयोजन के लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं।

उ‌द्घाटन से पहले शहर की सुंदरता और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सिडको एवं मनपा ने विशेष प्रयास शुरू कर दिए हैं। हवाई अड्डे तक जाने वाली सड़क के गड्डों को भरने और डामरीकरण का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

काम पूरा करने के उच्च स्तर से आदेश

अगले छह दिनों में यह काम पूरा करने के उच्च स्तर से आदेश दिए गए हैं। साथ ही, डिवाइडर की सफाई और रंग-रोगन, हरियाली के लिए पौधे लगाने और अनधिकृत ढाबों-होटलों को हटाने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

5 हजार लोगों के लिए बन रहा है मंडप

उ‌द्घाटन स्थल पर लगभग 5 हजार लोगों के लिए एक भव्य मंडप बनाया जा रहा है। सिडको और स्थानीय प्रशासन बैठकों के माध्यम से पार्किंग, परिवहन व्यवस्था और अतिथियों की सुविधाओं के बारे में योजना बना रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से नवी मुंबई पुलिस बल, सिडको का सतर्कता विभाग, यातायात पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा, हवाई अड्डा परियोजना में योगदान देने वाले पूर्व आईएएस अधिकारियों को भी इस समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज