ठाणे

प्लास्टिक गोदाम में लगी आग

गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी : आसबीबी परिसर (Assbee Complex) स्थित एक अवैध प्लास्टिक गोदाम (Plastic Godown) में भीषण आग (Fire) लगने से भारी मात्रा में रखा हुआ प्लास्टिक (Plastic) और केमिकल (Chemical) जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा दिए जाने के बाद भी काफी देर से पहुंचे दमकल (Fire Brigade) कर्मियों की टीम ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गोदाम में रखा भारी मात्रा में माल आग की भेंट चढ़ गया। भीषण आग की वजह से समूचे आसमान में काला धुवा फैल गया जिससे कुछ समय तक लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत उठानी पड़ी। आग बुझने के उपरांत लोगों ने राहत की सांस लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार आसबीबी क्षेत्र स्थित पुरानी हनुमान टेकडी के पास स्थित प्लास्टिक, केमिकल रखे प्लास्टिक गोदाम में सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लगी जो देखते ही देखते फैलकर समूचे गोदाम को अपनी चपेट में लिया। भीषण आग की चपेट में आकर भारी मात्रा में रखा हुआ केमिकल, प्लास्टिक सहित अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया। 

घटनास्थल पर काफी विलंब से गए दमकल कर्मियों की टीम ने करीब 2 घंटे के बाद काबू पाया तब क्षेत्रीय नागरिकों ने राहत की सांस लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। 

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा