मुंबई मेट्रो लाइन 5  सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

मुंबई के MMR में मेट्रो का बड़ा विस्तार, 18,130 करोड़ की लाइन-5 से ठाणे, भिवंडी और कल्याण के बीच सफर होगा आसान

Thane Bhiwandi Kalyan Metro Line 5: भिवंडी-कल्याण मेट्रो लाइन 5 के कशेली डिपो में पहली मेट्रो ट्रेन पहुंची। 34.21 किमी लंबे इस कॉरिडोर से लाखों यात्रियों का सफर होगा आसान।

रूपम सिंह

Highlights

  • कशेली डिपो में पहली मेट्रो ट्रेन पहुंची।

  • मेट्रो लाइन 5 और 5A की लंबाई 34.21 किमी होगी।

  • 18,130 करोड़ की परियोजना, डिपो में 30 ट्रेनें रखने की क्षमता।

Mumbai Metro Line 5 Kasheli Depot: भिवंडी और कल्याण के लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में मेट्रो लाइन 5 अब एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है।

परियोजना ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर के लिए बनाए जा रहे कशेली मेट्रो डिपो में पहली मेट्रो ट्रेन का सफलतापूर्वक आगमन हो गया है।

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में मेट्रो लाइन 5 अब एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। विस्तारित चरणों को मंजूरी मिलने के बाद इस कॉरिडोर की कुल लंबाई अब 34।21 किमी हो गई है।

जिससे यह एमएमआर की सबसे बड़ी मेट्रो कॉरिडोरों में शामिल हो गई है। कशेली डिपो का काम बहुत तेजी से चल रहा है। यह डिपो मेट्रो लाइन 5 के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। यहां मेट्रो ट्रेनों को खड़ा करने, उनकी नियमित जांच, परीक्षण और मरम्मत का काम किया जाएगा।

चरण / अनुभागलंबाई (किमी)स्टेशन संख्यास्टेशनों के नामअनुमानित लागतमहत्वपूर्ण प्रगति / विशेषताएं / इंटरचेंज
चरण - 1 (ठाणे से धामणकर नाका)11.96बालकुम, कशेली, काल्हेर, पूर्णा, अंजूरफाटा, धामणकर नाका6,741 करोड़ रुपयेकशेली मेट्रो कार डिपो में पीवी डी के माध्यम से ग्राउंड इम्प्रूवमेंट, इंस्पेक्शन पिट और डिपो कंट्रोल सेंटर का कार्य तेजी से जारी है। इंटरचेंज: मेट्रो लाइन 4 (बालकुम/कापूरबावड़ी)
चरण - 2 (धामणकर नाका से दुर्गाड़ी)10.486 (1 भूमिगत + 5 एलिवेटेड)भिवंडी (भूमिगत), टेमघर, राजनोली, गोवे गांव, कोनगांव (पूर्व), कोनगांव (पश्चिम)7,326 करोड़ रुपयेमेट्रो लाइन 5 को अन्य परिवहन व्यवस्थाओं से जोड़ते हुए एक एकीकृत कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
चरण - 5ए (दुर्गाड़ी खड़कपाड़ा भोईरवाड़ी - कल्याण तथा उल्हासनगर कनेक्टिविटी)11.837 (सभी एलिवेटेड)दुर्गाड़ी, खड़कपाड़ा, भोईरवाड़ी, छत्रपति शिवाजी महाराज पथ, शांतिनगर, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, उल्हासनगर4,063 करोड़ रुपयेविशेष सुविधा: भोईरवाड़ी से उल्हासनगर के लिए स्पर कनेक्टिविटी। इंटरचेंज: मेट्रो लाइन 12 (कल्याण जंक्शन)

डिब्बा चढ़ाने-उतारने के प्लेटफॉर्म की तैयारी

एमएमआरडीए प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेनों को डिपो में लाने के लिए आवश्यक डिब्बा चढ़ाने और उतारने का प्लेटफॉर्म तथा अस्थायी जांच सुविधा भी तैयार कर ली गई है। यह डिपो लगभग 27 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया जा रहा है। यहां एक ही समय में लगभग 30 मेट्रो ट्रेन सेट रखने की क्षमता होगी।

इसके लिए पांच जांच लाइनें, चार मरम्मत कार्यशाला लाइनें, एक स्वतंत्र परीक्षण मार्ग और ट्रेनों की धुलाई के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इन सुविधाओं से मेट्रो ट्रेनों का नियमित रखरखाव करना संभव हो सकेगा। एमएमआरडीए प्रशासन ने बताया कि पहली मेट्रो ट्रेन के आगमन से लाइन 5 के निर्माण का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है और डिपो का शेष काम भी जारी है।

लोगों की यात्रा सुगम बनाने मेट्रो को मंजूरी

ठाणे शहर, भिवंडी, कल्याण, उल्हासनगर और आसपास के उभरते विकास केंद्रों के बीच संपर्क व्यवस्था को बड़े पैमाने पर मजबूत करने के लिए मेट्रो का विस्तार कर मेट्रो 5 ए को मंजूरी दी गयी है। इससे पहले मेट्रो लाइन 5 की लंबाई 22.38 किमी थी और 11.83 किमी लंबी मेट्रो लाइन 5ए के शामिल होने के बाद इस पूरे कॉरिडोर की कुल लंबाई अब 34.21 किमी हो जाएगी।

विस्तारित मेट्रो लाइन 5 परियोजना की कुल अनुमानित लागत 18,130 करोड़ रुपये है। इस वर्ष के अंत तक चरण । शुरू होने के बाद इस पूरे क्षेत्र की यात्रा अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगी। नई मंजूरियों के बाद इस कॉरिडोर का दायरा और प्रभाव दोनों और अधिक बढ़ गए है।

अब सीएमआरएस तैयारी का अंतिम चरण

मेट्रो लाइन 5 से ठाणे, भिवंडी, कल्याण, उल्हासनगर, डोंबिवली और आसपास के आवासीय, औद्योगिक तथा व्यावसायिक केंद्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। चरण 1 अब सीएमआरएस तैयारी के अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और कॉरिडोर के विस्तार के साथ मेट्रो लाइन 5 एक तेज, सुविधाजनक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बन रही है। 'मुंबई इन मिनट्स' विजन को साकार करने में यह कॉरिडोर अहम भूमिका निभाएगा।

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट

वाह मजा आ गया, आतंकी लतीफ भट को मारने के बाद सुरक्षाबलों ने किया बल्ले-बल्ले; VIDEO हुआ वायरल