ठाणे

अटल सेतु से कूदकर सुसाइड करने जा रही थी महिला, टैक्सी ड्राइवर और पुलिसकर्मियों ने बचाई जान- देखें Video

ठाणे जिले में एक टैक्सी चालक और चार यातायात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी ने 56 वर्षीय महिला की जान बचा ली, जो अटल सेतु से अरब सागर में गिरने वाली थी। दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले पुल पर नाटकीय ढंग से महिला को बचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

किर्तेश ढोबले

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक टैक्सी चालक और चार यातायात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी ने 56 वर्षीय महिला की जान बचा ली, जो अटल सेतु से अरब सागर में गिरने वाली थी।दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले पुल पर नाटकीय ढंग से महिला को बचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रात करीब सात बजे मुलुंड निवासी रीमा मुकेश पटेल एक टैक्सी से अटल सेतु पहुंची और न्हावा शेवा की ओर गाड़ी रुकवाई। वह पुल के किनारे की रेलिंग पर बैठ गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टैक्सी चालक को महिला के बगल में खड़े हुए देखा जा सकता है।

इसके बाद पुलिस का एक गश्ती वाहन वहां रुकता है। पुलिस को देखकर महिला हड़बड़ा जाती है और अचानक समुद्र में गिरने लगती है। वीडियो में दिखाई देता है कि टैक्सी चालक चंद सेकंड के भीतर नीचे गिर रही महिला के बाल पकड़ लेता है। तभी चार पुलिसकर्मी दौड़कर आते हैं और रेलिंग पर चढ़ जाते हैं।

मामले की जांच जारी

अधिकारी ने बताया, ‘‘एक पुलिसकर्मी नीचे झुक जाता है और महिला को किसी तरह पकड़ लेता है। इसके बाद चारों पुलिसकर्मी धीरे-धीरे खींचकर महिला को ऊपर ले आते हैं।'' उन्होंने बताया, ‘‘महिला ने कहा है कि वह पुलिस को नजदीक आता देखकर हड़बड़ाहट में संतुलन खो बैठी। न्हावा शेवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।''

इससे पहले भी लोगों ने अटल सेतु से लगाई है छलांग

उल्लेखनीय है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक युवक और एक महिला ने अटल सेतु से कुदकर अपनी जान दे दी है। एक व्यक्ति ने बीते 24 जुलाई को कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे दी थी। वह खुद गाड़ी चलाकर अटल सेतु आया था और बीच में गाड़ी खड़ी कर समुद्र में छलांग लगाई थी। जिसके बाद से इस पुल पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इससे पहले भी 43 वर्षीय एक महिला ने इसी पुल से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया थी कि पेशे से डॉक्टर किंजल कांतिलाल शाह अवसादग्रस्त थीं और उनका इलाज चल रहा था।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग