Orchestra Bar Mira Road (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

मीरारोड में ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस का छापा, 3 नाबालिग समेत 16 लड़कियां रेस्क्यू, 13 लोग गिरफ्तार

Mira Road Police: मीरारोड में पुलिस ने ऑर्किड ऑर्केस्ट्रा बार पर छापा मारकर 16 लड़कियों को रेस्क्यू किया, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं, जबकि मैनेजर और वेटरों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आंचल लोखंडे

Mira Road Orchestra Bar Raid: मीरारोड इलाके में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑर्केस्ट्रा बार पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 16 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सख्त धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मीरा रोड (पूर्व) स्थित रेलवे स्टेशन के पास ‘ऑर्चिड ऑर्केस्ट्रा बार’ में यह छापेमारी की गई। यह कारवाई डीसीपी राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को बार के अंदर एक गुप्त तहखाना मिला, जिसे तोड़कर खोला गया। अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था, सिर्फ एक छोटे से कमरे में 9 लड़कियों को छिपाकर रखा गया था। वहीं, 7 लड़कियां बार के स्टेज पर मौजूद थीं। कुल 16 लड़कियों में से 3 नाबालिग पाई गईं, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

DCP चव्हाण ने की कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 मैनेजर, 1 कैशियर और 10 वेटर शामिल हैं। हालांकि, बार का मालिक और संचालक अभी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस ने सभी रेस्क्यू की गई लड़कियों को पुनर्वास केंद्र में भेज दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस मामले के तार किसी बड़े मानव तस्करी गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए क्षेत्र में चल रही ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा