मीरा-भाईंदर मनपा (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Mira Bhayandar प्रभाग 1, स्लम बहुल क्षेत्र में विकास की मांग और बदलते समीकरण

Mira Bhayandar मनपा का प्रभाग 1 स्लम बहुल क्षेत्र है, जहाँ स्वच्छता, सड़क, शौचालय और पानी की समस्याएँ गंभीर हैं। मतदाता इस बार स्थानीय और ज़मीन से जुड़े उम्मीदवार की मांग कर रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Mira Bhayandar News In Hindi: मीरा भाईंदर मनपा के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कुल 24 प्रभागों में 95 सदस्य चुने जाएंगे, जिसमें 50% महिलाएं निर्वाचित होगी।

प्रभाग क्रमांक 1 से लेकर 23 तक के सभी प्रभागों में 4 के पैनल के हिसाब से चुनाव संपन्न होंगे। जबकि भाईंदर पश्चिम के उत्तन क्षेत्र में प्रभाग 24 में 3 के पैनल के अनुसार चुनाव होंगे।

हम सिलसिलेवार तरीके से प्रत्येक प्रभाग में मतदाताओं की संख्या, उस प्रभाग की डेमोग्राफी, जनता की समस्याएं, प्रमुख पार्टियों से उम्मीदवारी के प्रबल दावेदारों आदि से संबंधित जानकारियां आप तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिससे आगामी चुनावी कुरुक्षेत्र के प्रत्येक पहलुओं को ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से आप परिचित हो सकेंगे।

प्रभाग क्रमांक 1

स्लम बहुल क्षेत्र में बदलता राजनीतिक समीकरण, मतदाताओं की नब्ज पर सबकी नजर मीरा-भाईंदर महानगरपालिका का प्रभाग क्रमांक 1 मुख्यतः स्लम और पुरानी इमारतों से घिरा हुआ क्षेत्र है। इसमें भाईंदर पश्चिम के मोदी पटेल परिसर के साईबाबा मंदिर से लेकर विनायक नगर, बालाजी नगर, महावीर ज्योत बिल्डिंग, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, जय अंबे नगर, गणेश देओल नगर और माछी नगर झोपड़पट्टी शामिल हैं।

दक्षिण-पश्चिम दिशा में यह प्रभाग सहकार बिल्डिंग से मुबारक कॉम्प्लेक्स तक फैला हुआ है। इस प्रभाग में गुजराती, मारवाड़ी, उत्तर भारतीय, मुस्लिम तथा दलित मतदाताओं की मिली-जुली आबादी है।

मूलभूत सुविधाएं नहीं

स्लम बहुलता के कारण यह प्रभाग दो से मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है।

स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालय, बड़े नाली का रख-रखाव, खराब सड़कें, ट्रैफिक जाम, गंदे पानी की निकासी की अपर्याप्त व्यवस्था इन मुद्दों के समाधान की उम्मीद मतदाता बार-बार जताते रहे हैं।

राजनीतिक स्थिति

2017 मनपा चुनाव में इस प्रभाग से भाजपा की सुनीता शशिकांत भोईर, रीटा सुभाष शाह, अशोक तिवारी और पंकज पांडे विजयी रहे थे।

कैसा होना चाहिए क्षेत्र का आगामी नगरसेवक

स्लम क्षेत्र में स्थानीय महिला प्रतिनिधत्व नहीं होने के कारण महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन तवा नहीं पहुंचता है। इसलिए इस बार किसी स्लम से जुड़ी स्थानीय प्रतिनिधत्व को मौका देने का मन हमने बनाया है

- सुधा पांडे, स्थानीय निवासी, जय अंबे नगर झोपडपट्टी

इस चुनाव में हमारे बीच इटेपड़पट्टी में रहने वाले, हमारी समस्याओं को समझने और समाधान करने वाले उम्मीदवार को वोट देने का विचार हमने किया है, क्योंकि वर्षों से इस प्रभाग में स्वच्छता, स्वास्थ्य, शौचालय जैसी ने बुनियादी सुविधा का अभाव है और उसका -निराकरण नहीं हो सका है।

- इरफान पठान, स्थानीय निवासी, गणेश देओल नगर

आगामी मनाय चुनाव में मीरा भाईंदर का विकास करने वाले, स्वच्छ बरित्र, लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनने और समाधान करने वाला उम्मीदवार हो, ऐसा नहीं कि चुन कर आने के बाद पांच साल दिखे ही नहीं। हमारे क्षेत्र में ट्रैफिक और पानी की बड़ी समस्या है।

- सुधीर मिश्रा, स्थानीय निवासी, बालाजी नगर

- मीरा भाईंदर से नवभारत लाइव के लिए विनोद मिश्रा की रिपोर्ट

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन