सोलापुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का संचालक प्रकाश पवार गिरफ्तार सोर्स: AI
ठाणे

TET पेपर लीक: सोलापुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का संचालक प्रकाश पवार गिरफ्तार, जानें मामले में अब तक क्या हुआ

Maharashtra TET Paper Leak Case: टीईटी पेपर लीक मामले में भिवंडी पुलिस SIT ने सोलापुर के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट संचालक प्रकाश पवार को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक 16 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

आकाश मसने

Solapur Police Training Center Director Prakash Pawar Arrested: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET) पेपर लीक मामले में ठाणे जिले के भिवंडी पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोलापुर स्थित एक पुलिस पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के संचालक प्रकाश पवार को गिरफ्तार कर लिया है। भिवंडी जोन-2 के डीसीपी पवन बंसोड़ ने इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है। आरोपी को मंगलवार को भिवंडी अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

अब तक 16 आरोपी शिकंजे में

टीईटी पेपर लीक का खुलासा होने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए भिवंडी पुलिस ने SIT का गठन किया था। SIT की तफ्तीश में अब तक देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच भिवंडी पुलिस की एसआईटी ने कुछ दिन पहले ही पुलिस ने मामले के मुख्य सूत्रधार बिजेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

कैसे खुला प्रकाश पवार का राज?

शुरुआती दौर में पुलिस ने दिल्ली, आगरा और बिहार से आरोपियों को दबोचा था। हालांकि, जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ा, इसके तार महाराष्ट्र के स्थानीय संस्थानों से भी जुड़ते दिखाई दिए। इसी कड़ी में सोलापुर के प्रकाश पवार का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की और पुख्ता सबूत मिलने पर गिरफ्तार कर लिया।

प्रकाश पवार पर क्या है आरोप?

भिवंडी पुलिस के मुताबिक, प्रकाश पवार सोलापुर में पुलिस भर्ती के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली प्रशिक्षण संस्था चलाता है। जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को प्रकाश पवार ने कुछ विद्यार्थियों के दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। ये दस्तावेज किस उद्देश्य से दिए गए थे, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

इसके अलावा, प्रकाश पवार का इस मामले में शामिल अन्य लोगों से कोई संबंध है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। टीईटी पेपर लीक मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आर्थिक लेन-देन, विद्यार्थियों के दस्तावेज और परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

मुख्य सूत्रधार बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी से खुला राज

कुछ ही दिनों पहले भिवंडी पुलिस ने इस पूरे रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से एक विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया था। उसके साथ उसके सहयोगी इंद्रजीत सिंह उर्फ पीकू और एक अन्य साथी को भी दबोचा गया था। बिजेंद्र गुप्ता देश के कई राज्यों में हुए प्रतियोगी परीक्षा पेपर लीक कांडों का मोस्ट वांटेड आरोपी रहा है। गुप्ता से हुई कड़ाई से पूछताछ के बाद ही सोलापुर के प्रकाश पवार का नाम सामने आया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज