4 गांजा तस्कर गिरफ्तार (pic credit; social media) 
ठाणे

विशाखापट्टनम के जंगलों में कल्याण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार

Thane News: कल्याण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता पाई है। बिना मोबाइल नेटवर्क वाले जंगल में छापा मारकर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कल्याण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम जिले के घने जंगलों में छापा मारकर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि जिस इलाके में यह कार्रवाई हुई वहां मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं था। आरोपी एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखने के लिए वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते थे और उनके पास खतरनाक हथियार भी बरामद हुए हैं।

कल्याण परिमंडल-3 के अधिकारियों की इस कार्रवाई ने अब तक गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि बीते 22 दिनों में कल्याण पुलिस ने ठाणे, मुंबई, पुणे, सोलापुर और विशाखापट्टनम में लगातार छापेमारी करते हुए कुल 13 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी वॉकी-टॉकी के जरिये थे संपर्क में

सोमवार को आयोजित पत्रकार परिषद में अपर पुलिस आयुक्त संजय जाधव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। जांच में यह सामने आया कि आरोपी वॉकी-टॉकी के जरिये संपर्क में रहते थे और पुलिस पर पलटवार करने की भी फिराक में थे। इसीलिए पुलिस ने एक सटीक योजना बनाकर जंगल में जाल बिछाया और चारों तस्करों को एक साथ दबोच लिया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में डीसीपी अतुल शेंडे, एसीपी कल्याणजी घंटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमरनाथ वाघमोडे की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तस्कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े जंगलों का इस्तेमाल छिपने और तस्करी के लिए करते थे, ताकि उन तक आसानी से किसी की पहुंच न हो सके।

कल्याण पुलिस ने दावा किया है कि आने वाले समय में ऐसे और रैकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क के पीछे और कौन लोग शामिल हैं।

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा