बैठक में मौजूद कमिश्नर अभिनव गोयल व अन्य (फोटो नवभारत) 
ठाणे

कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव: वोटर स्लिप से स्ट्रांगरूम तक..., चुनाव अधिकारी ने दिए कई निर्देश

Thane News: मनपा चुनाव अधिकारी और कमिश्नर अभिनव गोयल ने स्थायी समिति सभागृह में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 15 जनवरी को नागरिकों को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

अमन उपाध्याय

Kalyan Dombivli Municipal Election News: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका आम चुनाव 2025-26 को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 15 जनवरी 2026 को अधिक से अधिक नागरिकों से मतदान करने की अपील मनपा आयुक्त एवं चुनाव अधिकारी अभिनव गोयल ने की है।

15 जनवरी 2026 को होने वाले कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका आम चुनाव को लेकर स्थायी समिति सभागृह में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान म्युनिसिपल इलेक्शन ऑफिसर एवं कमिश्नर अभिनव गोयल ने नागरिकों से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनपा के एडिशनल कमिश्नर योगेश गोडसे, कल्याण ज़ोन-3 के पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे, चुनाव विभाग के डिप्टी कमिश्नर समीर भुमकर और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट इम्प्लीमेंटेशन के कोऑर्डिनेशन ऑफिसर बालासाहेब चव्हाण उपस्थित थे।

1548 पोलिंग स्टेशन, 9 स्ट्रांगरूम तैयार

केडीएमसी आम चुनाव 2025-26 के लिए कुल 1548 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतपेटियों और चुनावी सामग्री की सुरक्षा के लिए 9 स्थानों पर स्ट्रांगरूम की व्यवस्था की गई है। वहीं, रिटर्निंग ऑफिसर क्रमांक 1 से 9 के अधिकार क्षेत्र में मतगणना कुल 8 स्थानों पर की जाएगी।

वोटर स्लिप और BLO की व्यवस्था

मनपा ने पोलिंग स्टेशनवार मतदाता सूची उपलब्ध कराई है। कुल 1182 पोलिंग स्टेशन लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित की जाएंगी। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए कुल 170 ज़ोनल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

मोबाइल फोन पर रहेगी पाबंदी

कमिश्नर अभिनव गोयल ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

चुनाव में कड़ी पुलिस सुरक्षा

कल्याण सर्कल-3 के पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे ने बताया कि मतदान से पहले, मतदान के दिन और मतगणना के दिन भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात रहेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की है। प्रशासन का दावा है कि कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

-नवभारत लाइव के लिए ठाणे से अशोक वर्मा की रिपोर्ट

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन