ठाणे

ठाणे जिला परिषद पद पर होगा सामान्य वर्ग का अध्यक्ष, लॉटरी से लिया फैसला

Virendra Mishra

ठाणे : ठाणे जिला परिषद (Thane District Council) अध्यक्ष पद (Chairman Post) और पांच पंचायत समिति (Five Panchayat Samiti) अध्यक्ष पद के आरक्षण की लॉटरी जिला अधिकारी अशोक शिंगारे और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनुज जिंदल की उपस्थिति में जिला योजना हाल में निकाली गई। घोषणा की गई कि राज्य सरकार ने जिला परिषद अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग (General Category) के लिए आरक्षित (Reserved) किया है। 

उप जिला अधिकारी (सामान्य प्रशासन) गोपीनाथ ठोंबरे, तहसीलदार राजाराम तावटे सहित जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर सामान्य महिला और सामान्य आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। स्कूल के छात्र आकाश सिंह ने चिट्ठी निकाला और लॉटरी खेली। 

ग्राम विकास विभाग की अधिसूचना के अनुसार ठाणे जिला परिषद के लिए सामान्य आरक्षण निर्धारित किया गया है। साथ ही जिले के अनुसूचित क्षेत्र में 1 पंचायत समिति के अध्यक्ष पद का आरक्षण अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। तदनुसार, शहापुर पंचायत समिति के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है क्योंकि यह अनुसूचित क्षेत्र है। साथ ही गैर अनुसूचित क्षेत्रों में चार तालुका के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। जिसके तहत, एक पंचायत समिति अध्यक्ष का पद अनुसूचित क्षेत्रों के बाहर अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित किया गया था। जनसंख्या मानदंड के अनुसार यह आरक्षण भिवंडी तालुका पंचायत समिति के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या के प्रतिशत के अवरोही क्रम के अनुसार 2017 में मुरबाड और 2019 में अंबरनाथ पंचायत समिति के सभापति का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। इस समय यह आरक्षण अवरोही क्रम में भिवंडी पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए लागू किया गया है। 

पंचायत समिति अध्यक्ष पदों का आरक्षण इस प्रकार है

पंचायत समिति    अध्यक्ष पद का आरक्षण
 शहापुरअनुसूचित जनजाति
भिवंडीअनुसूचित जनजाति
कल्याण पिछड़े वर्ग के महिला नागरिक 
मुरबाड़ सामान्य स्त्री
अंबरनाथ सामान्य

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां