गणेशोत्सव मुफ्त बस  (सोर्सः डिजाइन फोटो)
ठाणे

ठाणे में गांव जाने वाले 45 हजार भक्तों के लिए फ्री ST बस सेवा, गणेश चतुर्थी पर 900 बसें रवाना

Ganeshotsav 2026: गणेशोत्सव के लिए गांव जाने वाले भक्तों की सुविधा को देखते हुए कल्याण लोकसभा क्षेत्र से 900 से अधिक मुफ्त एसटी बसें रवाना की गईं। इस सेवा से करीब 45 हजार गणेश भक्तों को लाभ मिलेगा।

मनीषा बोंदरे

Free ST Bus Service : ठाणे जिले के कल्याण में गणेशोत्सव के अवसर पर अपने गांव जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिवसेना की ओर से इस वर्ष बड़े पैमाने पर मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई गई है।

शिवसेना मुख्यनेता तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल से क्षेत्र से 900 से अधिक मुफ्त बसें कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र के लिए रवाना हुईं।

45 हजार गणेश भक्तों को मिलेगा मुफ्त यात्रा का लाभ

इस बस सेवा से करीब 45 हजार गणेश भक्तों को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। कल्याण पश्चिम और मोहने-टिटवाला क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए 20 एसटी बसों को भगवा झंडा दिखाकर गांव की ओर रवाना किया गया।

टिटवाला क्षेत्र में 20 बसों की व्यवस्था

कल्याण से करीब 250, डोंबिवली से 355, दिवा से 147 और कलवा से 147 बसें रवाना हुईं। इसके अलावा अंबरनाथ और उल्हासनगर से भी गणेश भक्तों के लिए बसों की व्यवस्था की गई।

इन बसों के जरिए श्रद्धालु रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, चिपलूण, लांजा और देवगढ़ के साथ ही सांगली, सातारा और कोल्हापुर की ओर रवाना हुए। गणेश भक्त अब अपने गांव पहुंचकर परिवार के साथ धूमधाम से गणपति उत्सव मनाएंगे।

कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र के इन जिलों में मनाएंगे उत्सव

इस पहल का उद्देश्य गणेशोत्सव के दौरान मुंबई महानगर क्षेत्र में नौकरी या व्यवसाय करने वाले लोगों को अपने मूल गांव तक पहुंचने में सुविधा देना है। मुफ्त बस सेवा से निजी वाहनों और अन्य परिवहन साधनों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

शिवसेना नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति

ST बस रवाना किए जाने के अवसर पर केडीएमसी महापौर हर्षाली विजय चौधरी, शिवसेना शहर प्रमुख रवि पाटिल, उपनेता विजया पोटे, कल्याण पश्चिम विधानसभा संगठक प्रभुनाथ भोईर, नगरसेवक जयवंत भोईर, किरण भांगले, प्रतीक पेणकर, रुपेश सकपाल, नगरसेविकाएं अनघा देवलेकर, प्रमिला पाटिल और अस्मिता मोरे सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड