5 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

ठाणे जिले में अवैध तरीके से रह रहीं 5 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने लिया एक्शन

पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरा रोड इलाके में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं, जिसके बाद शनिवार को दो झुग्गियों में छापेमारी की गई। इस दौरान पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा गया जो पूछताछ के दौरान देश में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं।

किर्तेश ढोबले

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड से पुलिस ने बगैर अनुमति और बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कि यह कार्रवाई मीरा भयंदर-वसई विरार आयुक्तालय के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने की।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरा रोड इलाके में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं, जिसके बाद शनिवार को दो झुग्गियों में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा गया जो पूछताछ के दौरान देश में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं।

पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ मीरा रोड और नया नगर थानों में पांचों बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी के साथ-साथ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम-1946 के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इससे पहले भी बीते 11 अगस्त को नवी मुंबई इलाके में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद छापा मारकर एक पुरूष व चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

नवी मुंबई पुलिस गिरफ्तारी के बाद कहा था कि पांचों के खिलाफ धाेखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मानव तस्करी निरोध प्रकोष्ठ ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को कोपरखैरणे क्षेत्र में स्थित एक आवासीय परिसर में छापा मारा और चार महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाओं की उम्र 34 से 45 वर्ष के बीच है और वे घरेलू सहायिका का काम करती हैं, जबकि पुरुष की उम्र 38 साल है और वह घरों में पुताई का काम करता था। कोपरखैरणे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पांचों जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत में दाखिल हुए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी