(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

Thane News: डोंबिवली में सूटकेस में मिली युवती की लाश, देसाई क्रीक पर सनसनी

Crime News: डोंबिवली के देसाई क्रीक ब्रिज के नीचे सूटकेस में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस हत्या की आशंका में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Kalyan Crime News: कल्याण-शीलफाटा रोड स्थित देसाई क्रीक ब्रिज के नीचे सोमवार दोपहर एक सूटकेस में 25-30 वर्षीय युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। राहगीरों की सूचना पर मानपाड़ा पुलिस एवं कल्याण क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी अन्य स्थान पर युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर रात के अंधेरे में क्रीक किनारे फेंका गया। युवती की पहचान के लिए ठाणे, मुंबई, कल्याण और डोंबिवली क्षेत्र की गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे बनेंगे 'चश्मदीद'

पलावा क्षेत्र उच्च वाले गुणवत्ता सीसीटीवी नेटवर्क से कवर है। जांच टीम इन कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जाएगा कि किस वाहन से रात में क्रीक के पास रुककर सूटकेस फेंका गया ? क्या वाहन चालक या किसी संदिग्ध की गतिविधि रिकॉर्ड हुई? क्या शव को फेंकने से पहले किसी ने क्षेत्र की रेकी की ?

सुरक्षा-व्यवस्था पर उठे सवाल

  • वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए इसे प्राथमिकता दी है। पुलिस इसे महज हत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से शव को ठिकाने लगाने का मामला मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।
  • लोगों का कहना है कि यदि इतनी भीड़‌भाड़ वाले पुल के नीचे सूटकेस में शव फेंका जा सकता है, तो यह सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़े खतरे का संकेत है। सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे।
  • इस घटना ने पूरे शीलफाटा रोड पर निगरानी बढ़ाने की मांग को फिर से तेज कर दिया है।

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका