(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

नवी मुंबई में मलबा डंपिंग माफिया के होश उड़ाए, CIDCO ने दिखाई ताकत

Navi Mumbai International Airport क्षेत्र में सिडको की सतर्कता टीम ने अवैध मलबा डंप करते डंपर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया। मलबा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: सिडको प्रशासन ने अब नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट इलाके में सिडको द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन पर मलबा डंप करने वाले माफिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

सिडको के विजिलेंस टीम ने वहाल इलाके में सर्विस रोड पर गैर-कानूनी तरीके से मलबा डंप करने की कोशिश कर रहे डंपर के ड्राइवर को रंगे हाथों पकड़कर डंपर को जब्त किया।

इस बारे में उलवे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। सिडको की इस कार्रवाई से मलबा डालने वाले माफियाओं के होश उड़ गए हैं। यह कार्रवाई सिडको के सतर्कता विभाग के प्रमुख अधिकारी सुरेश मेंगडे के मार्गदर्शन में की गई।

सिडको को पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए सिडको द्वारा अधिग्रहित जमीन पर बेलापुर से वहाल तक के सर्विस रोड के किनारे पर रात के अंधेरे में गैर-कानूनी तरीके से मलबा डंप किया जा रहा है।

आगे भी होती रहेगी कार्रवाई

जिसके आधार पर सुरेश मेंगडे के मार्गदर्शन में सिडको के विजिलेंस डिपार्टमेंट, सिक्योरिटी और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की एक जॉइंट टीम ने उक्त कार्रवाई करते हुए डंपर ड्राइवर हैदरहामिद अंसारी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। सिडको की ओर से सुरेश मेंगडे ने चेतावनी दी है जो लोग सिडको की मालिकी वाली जमीन पर या सड़क किनारे गैर-कानूनी तरीके से कचरा या मलबा डंप करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी बने महासचिव

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?