FILE PHOTO 
ठाणे

टिटवाला पुलिस स्टेशन में 12 साल के बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज, इलाके में हड़कंप

अशोक वर्मा

कल्याण : टिटवाला (Titwala) के बल्यानी क्षेत्र में नाबालिग बच्चे (Minor Children) के अपहरण (Kidnapping) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसी क्षेत्र में ढूंढने पर परिजों ने उसे एक पत्थर की खदान में बेहोश पाया गया। वह उस खदान में कैसे गया यह एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही इस बात का खुलासा होगा। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिटवाला के बल्यानी स्थित डोंगरी माता मंदिर के पास रहने वाले रोहित सिंह का 12 वर्षीय पुत्र सत्यम बुधवार को घर से कूड़ा फेंकने के लिए गया था। लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा। वह एक पत्थर की खदान के पास एक पत्थर पर बेहोश पाया गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कल्याण तालुका। (टिटवाला) पुलिस स्टेशन पहुंचे और सत्यम के पिता के अनुसार सब इंस्पेक्टर दिलीप देशमुख ने सत्यम के अपहरण के बारे में शिकायत दर्ज की। 

पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

पुलिस ने सत्यम के पिता को बताया सत्यम के अस्पताल में ठीक होने के बाद सत्यम ने कहा कि जब वह कचरा डंप करने जा रहा था। तभी किसी ने उसे पीछे से स्प्रे किया और जब वह पलटा तो उस व्यक्ति ने उस पर फिर से स्प्रे कर दिया। सत्यम के पिता रोहित सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ को लेकर उसके बगल में रहने वाले भोला चौहान के साथ उसकी कहासुनी हुई थी और उसने उन्हें धमकी दी थी। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए भोला को हिरासत में लिया है।

डोबिवली पूर्व एक कुंए में मिला सीए के छात्र का शव 

डोबिवली में सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव डोबिवली पूर्व के मानपाड़ा इलाके के एक कुएं में मिला हैं। मृतक के नाम की पहचान विकास पासवान के रूप में हुई है और पुलिस आगे की जांच पुलिस कर रही है। उसकी दुर्घटना में मौत हुई या किसी ने हत्या की या फिर उसने आत्महत्या की इन सब बातों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा। डोबिवली पूर्व के मानपाड़ा क्षेत्र के विद्यानिकेतन स्कूल के आसपास के क्षेत्र में एक युवक विकास पासवान अपने परिवार के साथ रहता था। वह सीए फाइनल ईयर में था। बुधवार 9 नवंबर की दोपहर विकास अपने पिता के साथ दुकान पर था। भूख लगने पर उसने अपने पिता से तीस रुपए मांगे। उसके पिता ने उसे नाश्ता करने और घर जाने के लिए कहा। वह घर नहीं गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।   लेकिन वह नहीं मिला और शुक्रवार की दोपहर विकास का शव मानपाड़ा इलाके के एक कुएं में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विकास ने आत्महत्या कर ली थी या उसके साथ कोई दुर्घटना हुई थी। इस बात का पता पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा। 

SCO Summit में PM मोदी की हुंकार, शहबाज के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, बताया क्या है भारत का विजन

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर